15
BREAKING NEWS
युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!पितरों के मोक्ष की आस में सज उठा गया, शंखनाद के साथ शुरू हुआ पितृपक्ष मेला, सीएम ने किया उदघाटन!समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, 5 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार!मंदार पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस का शिकंजा कसा; तीन युवक हिरासत में!सीएम के काफिले के सामने गूंजी अभ्यर्थियों की मांग, तख्ती दिखाकर बोले- खाली न जाए सीट इस बार!शेखपुरा में राजद का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका!
No menu items available
BREAKING
युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!पितरों के मोक्ष की आस में सज उठा गया, शंखनाद के साथ शुरू हुआ पितृपक्ष मेला, सीएम ने किया उदघाटन!समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, 5 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!
18 seconds ago
बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
11 minutes ago
आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!
18 minutes ago
सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!
26 minutes ago
पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!
32 minutes ago

युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!

किशनगंज: किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसिया हाट रेलवे स्टेशन के पास युवती को घेरकर मारपीट करने, डांटने...

किशनगंज: किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसिया हाट रेलवे स्टेशन के पास युवती को घेरकर मारपीट करने, डांटने और कथित अभद्र व्यवहार से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपित शहजाद (21), पिता शब्बीर, निवासी जागीर दहीभात, थाना दिघलबैंक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 24/25 सितंबर की देर रात करीब 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक किशनगंज के व्हाट्सऐप पर कई महीने पुराना बताया जा रहा वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो में एक युवती को कुछ युवकों द्वारा घेरकर हंगामा करने, डांटने और मारपीट करने का दृश्य दिखाई दे रहा था। वीडियो की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और तकनीकी टीम को वीडियो की जांच के निर्देश दिए।

तुलसिया हाट रेलवे स्टेशन के पास की घटना की पुष्टि

तकनीकी जांच के दौरान वायरल वीडियो का संबंध दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हाट रेलवे स्टेशन के पास से सामने आया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने रात में ही पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पुलिस ने वीडियो और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल बताए जा रहे पांच युवकों की पहचान की है। पुलिस के अनुसार इनकी पहचान अफसर उर्फ हत्ती, जुबेर खान, मिजान उर्फ सलमान, कामिल और शहजाद के रूप में हुई है।

चार आरोपितों के दूसरे राज्यों में होने की जानकारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि अन्य आरोपितों में अफसर उर्फ हत्ती के गुजरात, जुबेर खान के हरियाणा, मिजान उर्फ सलमान के कर्नाटक और कामिल के पंजाब में रहने की जानकारी मिली है। पुलिस इन सूचनाओं का सत्यापन कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

मामले में गिरफ्तार शहजाद से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और उपलब्ध तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की जांच की जा रही है।

दोस्त से मिलने रेलवे स्टेशन पहुंची थी युवती

पुलिस के अनुसार पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह अपनी एक दोस्त से मिलने रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान आसपास के गांव के कुछ युवकों ने उसे देखा और कथित तौर पर घेरकर पूछताछ एवं अभद्र व्यवहार किया।

पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सके।

पहले स्थानीय स्तर पर भी हुआ था विवाद सुलझाने का प्रयास

पुलिस के अनुसार घटना के बाद स्थानीय स्तर पर मुखिया की मौजूदगी में ग्रामस्तरीय पंचायत के माध्यम से विवाद को सुलझाने का प्रयास भी किया गया था। हालांकि वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए औपचारिक जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू की।

अधिकारियों के अनुसार अब मामले में उपलब्ध वीडियो, तकनीकी साक्ष्य, पीड़िता के बयान और अन्य तथ्यों को जांच का आधार बनाया जा रहा है।

SIT के नेतृत्व में चल रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, किशनगंज के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) गठित किया गया है। SIT तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। टीम आरोपितों की पहचान, उनकी लोकेशन और घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के अलावा फरार बताए जा रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील

किशनगंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले से संबंधित किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर भरोसा न करें। पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स से भी अपील की है कि घटना से जुड़े वीडियो अथवा ऐसी सामग्री को बिना सत्यापन के आगे प्रसारित करने से बचें।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

ये खबर भी पढ़े: समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, 5 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top