13
BREAKING NEWS
वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!प्रेस लिखे पिकअप से 4.08 लाख सिगरेट बरामद, चालक गिरफ्तार!40 फीट टूटा तिरहुत नहर का तटबंध, खेतों में घुसा पानी; फसल डूबने का खतरा!“न्यायाधीश बने थानेदार“; शराब के आरोप में पकड़े गये युवक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो पर एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण!कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!
No menu items available
BREAKING
वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!प्रेस लिखे पिकअप से 4.08 लाख सिगरेट बरामद, चालक गिरफ्तार!40 फीट टूटा तिरहुत नहर का तटबंध, खेतों में घुसा पानी; फसल डूबने का खतरा!“न्यायाधीश बने थानेदार“; शराब के आरोप में पकड़े गये युवक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो पर एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण!कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!
2 minutes ago
मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!
10 minutes ago
प्रेस लिखे पिकअप से 4.08 लाख सिगरेट बरामद, चालक गिरफ्तार!
25 minutes ago
40 फीट टूटा तिरहुत नहर का तटबंध, खेतों में घुसा पानी; फसल डूबने का खतरा!
34 minutes ago
“न्यायाधीश बने थानेदार“; शराब के आरोप में पकड़े गये युवक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो पर एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण!
41 minutes ago

Bihar: गोपालगंज में मौत बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रक, बाइक सवार ससुर-बहू को रौंदा; NH-27 पर मचा बवाल!

गोपालगंज: गोपालगंज में सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में...

गोपालगंज: गोपालगंज में सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवां गांव के पास बालू से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ससुर और उनकी बहू की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान विशंभरपुर थाना क्षेत्र के टोला सिपाया गांव निवासी 58 वर्षीय दीनानाथ ठाकुर और उनकी 30 वर्षीय बहू सोना देवी के रूप में हुई है।

बताया गया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे दीनानाथ ठाकुर अपनी बहू सोना देवी को बाइक से उचकागांव के दहीभाता ले जा रहे थे। इसी दौरान बेलवां गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

परिवहन विभाग की टीम से बचने की कोशिश में हादसा?

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बालू से लदे ट्रक का परिवहन विभाग की टीम पीछा कर रही थी। इसी दौरान कार्रवाई से बचने के प्रयास में चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। लोगों का आरोप है कि इसी क्रम में ट्रक नियंत्रण खो बैठा और रॉन्ग साइड में जाकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

हालांकि, परिवहन विभाग की टीम द्वारा ट्रक का पीछा किए जाने और इसी वजह से दुर्घटना होने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भागा चालक

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-27 पर हंगामा शुरू कर दिया और सड़क को जाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचें और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।

सड़क जाम होने के कारण NH-27 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद खुला रास्ता

घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन और अंचलाधिकारी मनोरंजन शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पूर्व मुखिया धर्मेंद्र मिश्र समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी लोगों को शांत कराने में भूमिका निभाई।

सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने और मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद करीब दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद NH-27 पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, चालक की तलाश तेज

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

हादसे ने एक बार फिर NH-27 पर भारी वाहनों की आवाजाही, ओवरलोडिंग और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर यदि ट्रक के परिवहन विभाग की कार्रवाई से बचने की कोशिश में होने की बात जांच में सही पाई जाती है, तो यह मामला सड़क सुरक्षा के साथ-साथ प्रशासनिक निगरानी के लिहाज से भी गंभीर माना जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: सम्राट सरकार के नए यूनिवर्सिटी कानून पर संग्राम, बिहार के कॉलेजों में आज सामूहिक अवकाश, मुख्यालयों पर गरजे शिक्षक-कर्मी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top