30
BREAKING NEWS
Jharkhand: श्राद्धकर्म में शामिल होने आई थीं... तालाब में उतरीं तो लौटकर नहीं आईं, गिरिडीह में दो जिंदगियां खत्म!Bihar: केस निपटाने के नाम पर वसूली, कैमूर में VIDEO वायरल होते ही होमगार्ड जवान गिरफ्तार!Bihar: NDA की बैठक में नीतीश की एंट्री, सम्राट चौधरी की तारीफ से बिहार की सियासत गरम!Bihar: नामांकन के 24 घंटे में ही BJP कैंडिडेट ने छोड़ा मैदान!Bihar: ₹400 से ₹1,100… सीधे खाते में पैसा! बिहार में 97 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा तोहफा!Jharkhand: DGP का सख्त एक्शन मोड, सरायकेला में पुलिस को दिया ‘हाई अलर्ट’ का आदेश!Bihar: NEET फर्जीवाड़ा में बड़ा एक्शन, EOU के DIG ने थाने में बैठकर आरोपियों से की सीधी पूछताछ!Jharkhand: CSR प्लान नहीं दिया तो कार्रवाई तय, रामगढ़ में DC ने उद्योगों को दी सख्त चेतावनी!Bihar: चेक बाउंस केस में फंसे हैं? 18 जुलाई को लखीसराय में मिलेगा तुरंत समाधान!Bihar: एक साथ 18 सांप, मुंगेर के गांव में मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान!Bihar: लूटपाट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर रॉड से हमला, राइफल भी तोड़ी, मधुबनी में दो जवान गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार!Bihar: पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए SP ऑफिस पहुंच गए ग्रामीण… आखिर क्यों?Jharkhand: जमीन हमारी… हक तुम्हारा क्यों? बोकारो में विस्थापितों ने DC आवास घेरकर दी चेतावनी!Bihar: आरपीएफ-जीआरपी की सुरक्षा पर सवाल! जहानाबाद में चोर काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार, 3 घंटे थमीं ट्रेनें!Bihar: लैला के दीदार में बुर्के में पहुंचे राठौर, खुला राज तो पड़े थप्पड़! जहानाबाद में ‘इश्क का अनोखा मामला’
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: श्राद्धकर्म में शामिल होने आई थीं… तालाब में उतरीं तो लौटकर नहीं आईं, गिरिडीह में दो जिंदगियां खत्म!Bihar: केस निपटाने के नाम पर वसूली, कैमूर में VIDEO वायरल होते ही होमगार्ड जवान गिरफ्तार!Bihar: NDA की बैठक में नीतीश की एंट्री, सम्राट चौधरी की तारीफ से बिहार की सियासत गरम!Bihar: नामांकन के 24 घंटे में ही BJP कैंडिडेट ने छोड़ा मैदान!Bihar: ₹400 से ₹1,100… सीधे खाते में पैसा! बिहार में 97 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा तोहफा!Jharkhand: DGP का सख्त एक्शन मोड, सरायकेला में पुलिस को दिया ‘हाई अलर्ट’ का आदेश!Bihar: NEET फर्जीवाड़ा में बड़ा एक्शन, EOU के DIG ने थाने में बैठकर आरोपियों से की सीधी पूछताछ!Jharkhand: CSR प्लान नहीं दिया तो कार्रवाई तय, रामगढ़ में DC ने उद्योगों को दी सख्त चेतावनी!Bihar: चेक बाउंस केस में फंसे हैं? 18 जुलाई को लखीसराय में मिलेगा तुरंत समाधान!Bihar: एक साथ 18 सांप, मुंगेर के गांव में मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान!Bihar: लूटपाट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर रॉड से हमला, राइफल भी तोड़ी, मधुबनी में दो जवान गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार!Bihar: पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए SP ऑफिस पहुंच गए ग्रामीण… आखिर क्यों?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: श्राद्धकर्म में शामिल होने आई थीं… तालाब में उतरीं तो लौटकर नहीं आईं, गिरिडीह में दो जिंदगियां खत्म!
28 minutes ago
Bihar: केस निपटाने के नाम पर वसूली, कैमूर में VIDEO वायरल होते ही होमगार्ड जवान गिरफ्तार!
33 minutes ago
Bihar: NDA की बैठक में नीतीश की एंट्री, सम्राट चौधरी की तारीफ से बिहार की सियासत गरम!
38 minutes ago
Bihar: नामांकन के 24 घंटे में ही BJP कैंडिडेट ने छोड़ा मैदान!
47 minutes ago
Bihar: ₹400 से ₹1,100… सीधे खाते में पैसा! बिहार में 97 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा तोहफा!
56 minutes ago

Bihar: रेलवे की ‘लाल गाड़ी’ आखिर क्यों बनी चर्चा का विषय? देखिए पूरी कहानी!

लखीसराय: रेल से बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ पूर्व मध्य रेलवे के...

लखीसराय: रेल से बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। दानापुर मंडल के निर्देश पर चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान “लाल गाड़ी” के तहत नवादा और किऊल स्टेशनों पर 136 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ पकड़ा गया।

इस अभियान के दौरान पकड़े गए यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 1 लाख 14 हजार 513 रुपये रेल राजस्व के रूप में वसूले गए।

जानकारी के अनुसार, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, दानापुर के निर्देशन में 07 जुलाई 2026 (मंगलवार) को किऊल-गया रेलखंड के किऊल और नवादा स्टेशनों पर वाणिज्य विभाग और आरपीएफ की संयुक्त विशेष टीम ने टिकट जांच अभियान चलाया।

इस विशेष अभियान के लिए एक टिकट चेकिंग स्पेशल ट्रेन “लाल गाड़ी” के साथ टीम को तैनात किया गया था। अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 13334, 19604, 13024, 13023, 63322, 63356 और 03697 में विशेष रूप से जांच की गई।

जांच के दौरान बिना उचित टिकट या यात्रा प्राधिकार के सफर कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया और रेलवे नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक करना और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना है। अभियान के बाद किऊल-गया रेलखंड के कई स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि असुविधा और जुर्माने से बचा जा सके। दानापुर मंडल की ओर से भविष्य में भी इस तरह के विशेष टिकट जांच अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: यूक्रेन से बिहार बॉर्डर तक पहुंची यूक्रेनी महिला…नेपाल जाने से पहले SSB ने दबोचा!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

चंदन कुमार

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top