12
BREAKING NEWS
डॉ. सिंहा पॉली क्लिनिक में विराजे भगवान चित्रगुप्त, कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा ने पहुंचकर किया नमन!1.39 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा; BJP नगर महामंत्री विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार, 62 किलो चांदी बरामद!भाई की लंबी उम्र की कामना, बहनों ने निभाई परंपरा; डॉ. विनीता सिंहा ने विधि-विधान से की भैया दूज की पूजा!बेटी विधायक, पिता पर सरकारी सड़क-जमीन कब्जाने का आरोप! क्या सत्ता की हनक में नियम-कानून भूल गए राकेश ठाकुर?पहले सामूहिक दुष्कर्म, अब छत से फेंकने का आरोप; इंसाफ की लड़ाई लड़ रही बेगूसराय की पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच!जब 10 जनपथ की एक रात में बदल गया इतिहास; प्रधानमंत्री की कुर्सी ठुकराकर सोनिया गांधी ने क्यों चुना 'माँ' होना?पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!साउथ के 'पावर स्टार' की निजी जिंदगी में फिर भूचाल; 13 साल बाद तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से अलग हुए पवन कल्याण!बिहार की सत्ता में नीतीश पुत्र की एंट्री का काउंटडाउन? निशांत के लिए कुर्सी खाली कराने की तैयारी, BJP-JDU में पर्दे के पीछे मंथन!अब शादी-ब्याह के लिए नहीं भटकेंगे लखीसराय के लोग; पुराना नगर परिषद कार्यालय बनेगा विवाह भवन, चार जगह बनेंगे डीलक्स शौचालय!दंगल के अखाड़े से सुरेंद्र यादव ने छेड़ा सियासी संग्राम; बोले- पोथी-पत्रा वाले समाज को बांटना चाहते हैं, भगवान को गाली देने वालों पर सरकार चुप क्यों?छठ पर दिल्ली जाने वालों को रेलवे की सौगात; राजेन्द्रनगर से नई दिल्ली के बीच चलेगी पूरी AC पूजा स्पेशल ट्रेन!दीपावली के बाद भी लखीसराय में भक्ति की रौनक, छोटी दुर्गा स्थान पर मां लक्ष्मी के दर्शन को उमड़ी भीड़!
No menu items available
BREAKING
डॉ. सिंहा पॉली क्लिनिक में विराजे भगवान चित्रगुप्त, कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा ने पहुंचकर किया नमन!1.39 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा; BJP नगर महामंत्री विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार, 62 किलो चांदी बरामद!भाई की लंबी उम्र की कामना, बहनों ने निभाई परंपरा; डॉ. विनीता सिंहा ने विधि-विधान से की भैया दूज की पूजा!बेटी विधायक, पिता पर सरकारी सड़क-जमीन कब्जाने का आरोप! क्या सत्ता की हनक में नियम-कानून भूल गए राकेश ठाकुर?पहले सामूहिक दुष्कर्म, अब छत से फेंकने का आरोप; इंसाफ की लड़ाई लड़ रही बेगूसराय की पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच!जब 10 जनपथ की एक रात में बदल गया इतिहास; प्रधानमंत्री की कुर्सी ठुकराकर सोनिया गांधी ने क्यों चुना ‘माँ’ होना?पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!साउथ के ‘पावर स्टार’ की निजी जिंदगी में फिर भूचाल; 13 साल बाद तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से अलग हुए पवन कल्याण!बिहार की सत्ता में नीतीश पुत्र की एंट्री का काउंटडाउन? निशांत के लिए कुर्सी खाली कराने की तैयारी, BJP-JDU में पर्दे के पीछे मंथन!अब शादी-ब्याह के लिए नहीं भटकेंगे लखीसराय के लोग; पुराना नगर परिषद कार्यालय बनेगा विवाह भवन, चार जगह बनेंगे डीलक्स शौचालय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डॉ. सिंहा पॉली क्लिनिक में विराजे भगवान चित्रगुप्त, कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा ने पहुंचकर किया नमन!
59 minutes ago
1.39 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा; BJP नगर महामंत्री विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार, 62 किलो चांदी बरामद!
4 hours ago
भाई की लंबी उम्र की कामना, बहनों ने निभाई परंपरा; डॉ. विनीता सिंहा ने विधि-विधान से की भैया दूज की पूजा!
4 hours ago
बेटी विधायक, पिता पर सरकारी सड़क-जमीन कब्जाने का आरोप! क्या सत्ता की हनक में नियम-कानून भूल गए राकेश ठाकुर?
4 hours ago
पहले सामूहिक दुष्कर्म, अब छत से फेंकने का आरोप; इंसाफ की लड़ाई लड़ रही बेगूसराय की पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच!
4 hours ago

Bihar News : परीक्षा में सख्ती के दावे… लेकिन तस्वीरों ने खोल दी पोल?

लखीसराय: नीट परीक्षा में कदाचार के मामलों के बाद पूरे देश में परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।...

लखीसराय: नीट परीक्षा में कदाचार के मामलों के बाद पूरे देश में परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच लखीसराय जिला प्रशासन सिपाही भर्ती परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए सख्त तैयारी का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत और प्रशासनिक माहौल को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

जिले का पुराना रिकॉर्ड भी इस बहस को और गर्म कर रहा है, जब लखीसराय में परीक्षा के दौरान करीब 9 सॉल्वर सहित 31 लोग पकड़े गए थे। इसी पृष्ठभूमि में अब प्रशासन ने 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और “जीरो टॉलरेंस” व्यवस्था लागू करने की बात कही है।

जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन का दावा है कि इस बार सीसीटीवी, जैमर और बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा।

हालांकि, बैठक से जुड़ी तस्वीरों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। तस्वीर में जिला पदाधिकारी सभी अधिकारियों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं, जबकि कई अधिकारी आपस में बातचीत और अनौपचारिक चर्चा में मशगूल दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य कुछ लोगों को उस तरह दिखाई दे रहा है जैसे “कुंभ मेले में बिछड़ा हुआ भाई मिल गया हो”—जहां अनुशासन की जगह अनौपचारिकता हावी नजर आती है।

इसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जब बैठक स्तर पर ही गंभीरता और अनुशासन पर बहस दिख रही है, तो क्या परीक्षा जैसे संवेदनशील आयोजन में पूरी सख्ती और पारदर्शिता सुनिश्चित हो पाएगी?

दूसरी ओर, प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि 5,105 अभ्यर्थियों वाली इस परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। सभी केंद्रों पर सुबह 10 बजे से रिपोर्टिंग और 11 बजे के बाद प्रवेश पर पूर्ण रोक रहेगी।

पुलिस अधीक्षक ने भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा से पहले सभी केंद्रों की गहन जांच होगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

अब बड़ा सवाल यही है कि क्या लखीसराय प्रशासन अपने दावों को जमीन पर उतार पाएगा, या फिर पुरानी घटनाओं की छाया एक बार फिर व्यवस्था पर भारी पड़ेगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : मुजफ्फरपुर मोहर्रम जुलूस में ‘तलवार शो’ बना विवाद, दरोगा मुस्तकीम खान लाइन हाजिर!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top