20
BREAKING NEWS
बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!
No menu items available
BREAKING
बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!
40 seconds ago
शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!
7 minutes ago
राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!
14 minutes ago
गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!
1 hour ago
समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!
1 hour ago

बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!

शेखपुरा: जिले के महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पारंपरिक बांस शिल्प और हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों के लिए विशेष ‘चौपाल’...

शेखपुरा: जिले के महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पारंपरिक बांस शिल्प और हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों के लिए विशेष ‘चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक बांस कला को बढ़ावा देने के साथ कारीगरों में उद्यमिता की भावना विकसित करना और जिले में हस्तशिल्प क्लस्टर की संभावनाओं को तलाशना रहा।

कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर सचिन सौरभ ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में शेखपुरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार और महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अशोक कुमार राम मौजूद रहे। वहीं हस्तशिल्प अधिकारी ऋषिपाल और जीविका संघ की किरण कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कारीगरों को योजनाओं और ‘आर्टिजन कार्ड’ की जानकारी

चौपाल में कारीगरों को वस्त्र मंत्रालय की राष्ट्रीय हस्तशिल्प विकास कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कारीगरों को ‘आर्टिजन कार्ड’ से मिलने वाले लाभ, आधुनिक टूल-किट, विभिन्न मेलों में भागीदारी और विभागीय पोर्टल से जुड़ने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि पारंपरिक बांस शिल्प को केवल स्थानीय बाजार तक सीमित रखने के बजाय बेहतर बाजार, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं से जोड़कर कारीगरों की आय और पहचान को मजबूत किया जा सकता है।

ताइक्वांडो खिलाड़ी हिमांशु को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाले युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी हिमांशु कुमार और उनके प्रशिक्षक कुंदन कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हिमांशु का चयन दिसंबर 2026 में रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में प्रस्तावित प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

हस्तशिल्प की पारंपरिक कला को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभा को सम्मानित करने के संदेश के साथ आयोजित यह चौपाल कारीगरों और स्थानीय युवाओं के लिए संवाद का महत्वपूर्ण मंच बना।

ये खबर भी पढ़े: शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!

रंजन कुमार, शेखपुरा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top