19
BREAKING NEWS
स्कूल में पढ़ाई या बस की सफाई? मधुबनी में नाबालिग छात्र का वीडियो वायरल!राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR कराने वाले BJP नेता गिरफ्तार, थाने में हंगामे और जान से मारने की धमकी का आरोप!भाजपा नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की बड़ी रेड; आय से 124.81% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, घर से गैस एजेंसी तक खंगाले दस्तावेज!शिविर लगा, लेकिन विद्यार्थी कहां? लखीसराय में सरकारी पहल की पहुंच पर सवाल!चुप्पी नहीं, सुरक्षा की आवाज बनें बच्चे; लखीसराय के केंद्रीय विद्यालय में चला ‘सुरक्षित बचपन’ का विशेष अभियान!शेखपुरा में कांग्रेस का विरोध मार्च, PM मोदी का पुतला दहन; जितेंद्र नाथ पटेल बोले—राजनीति में भाषा की मर्यादा जरूरी!सोशल मीडिया पर 21 लाख फॉलोअर्स, सरपंच चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट; ओमप्रकाश बिश्नोई को जमीनी हकीकत ने चौंकाया!तार पर गुटखा थूकने से वृद्ध की गई जान, बिजली विभाग पर उठे सवाल!दुबई में सोने की सड़क पर चलेंगे लोग; 24 कैरेट गोल्ड से बनेगी वॉकवे, दुनिया को चौंकाने की तैयारी!चीन में कुत्ते की शाही सवारी! पालकी, चांदी का पट्टा और बाघ जैसी टोपी पहनाकर होती है पूजा—आखिर क्यों?समस्तीपुर में गोल्ड कारोबारी की हत्या, सोना-चांदी का बैग सुरक्षित; पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज!एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार का सिर धड़ से अलग कर देती; VIP प्रवक्ता वीणा भारती के बयान से सियासी भूचाल!बिहार कांग्रेस में राहुल कुमार की नई पारी; संगठन से मीडिया तक बढ़ा दायरा, मिली जोनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी!अनंत सिंह पर JDU का एक्शन जारी; पार्टी से निष्कासन के बाद अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, विधायकी खत्म कराने की तैयारी!सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की हत्या, सरबेला पुल के पास बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; इलाके में तनाव!
No menu items available
BREAKING
स्कूल में पढ़ाई या बस की सफाई? मधुबनी में नाबालिग छात्र का वीडियो वायरल!राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR कराने वाले BJP नेता गिरफ्तार, थाने में हंगामे और जान से मारने की धमकी का आरोप!भाजपा नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की बड़ी रेड; आय से 124.81% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, घर से गैस एजेंसी तक खंगाले दस्तावेज!शिविर लगा, लेकिन विद्यार्थी कहां? लखीसराय में सरकारी पहल की पहुंच पर सवाल!चुप्पी नहीं, सुरक्षा की आवाज बनें बच्चे; लखीसराय के केंद्रीय विद्यालय में चला ‘सुरक्षित बचपन’ का विशेष अभियान!शेखपुरा में कांग्रेस का विरोध मार्च, PM मोदी का पुतला दहन; जितेंद्र नाथ पटेल बोले—राजनीति में भाषा की मर्यादा जरूरी!सोशल मीडिया पर 21 लाख फॉलोअर्स, सरपंच चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट; ओमप्रकाश बिश्नोई को जमीनी हकीकत ने चौंकाया!तार पर गुटखा थूकने से वृद्ध की गई जान, बिजली विभाग पर उठे सवाल!दुबई में सोने की सड़क पर चलेंगे लोग; 24 कैरेट गोल्ड से बनेगी वॉकवे, दुनिया को चौंकाने की तैयारी!चीन में कुत्ते की शाही सवारी! पालकी, चांदी का पट्टा और बाघ जैसी टोपी पहनाकर होती है पूजा—आखिर क्यों?समस्तीपुर में गोल्ड कारोबारी की हत्या, सोना-चांदी का बैग सुरक्षित; पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज!एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार का सिर धड़ से अलग कर देती; VIP प्रवक्ता वीणा भारती के बयान से सियासी भूचाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

स्कूल में पढ़ाई या बस की सफाई? मधुबनी में नाबालिग छात्र का वीडियो वायरल!
48 minutes ago
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR कराने वाले BJP नेता गिरफ्तार, थाने में हंगामे और जान से मारने की धमकी का आरोप!
53 minutes ago
भाजपा नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की बड़ी रेड; आय से 124.81% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, घर से गैस एजेंसी तक खंगाले दस्तावेज!
1 hour ago
शिविर लगा, लेकिन विद्यार्थी कहां? लखीसराय में सरकारी पहल की पहुंच पर सवाल!
1 hour ago
चुप्पी नहीं, सुरक्षा की आवाज बनें बच्चे; लखीसराय के केंद्रीय विद्यालय में चला ‘सुरक्षित बचपन’ का विशेष अभियान!
1 hour ago

RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!

पटना: बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल...

पटना: बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।

किस सीट से किसे मिला टिकट?

RJD की ओर से जारी सूची के मुताबिक—

  • पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. संजीव कुमार सिंह
  • पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: दिलीप कुमार
  • कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: नितेश कुमार
  • दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: अनिल कुमार झा
  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: प्रो. जयराम यादव
  • तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. रश्मि विनायक गौतम

पार्टी ने फिलहाल छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

दो सीटों पर अभी उम्मीदवार नहीं

RJD ने फिलहाल दो सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। ये सीटें महागठबंधन के सहयोगी दलों के मौजूदा सदस्यों से जुड़ी हैं। इनमें दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के मदन मोहन झा और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाकपा के संजय कुमार सिंह का उल्लेख किया गया है।

RJD प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल की ओर से जारी सूची में कहा गया है कि बाकी दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा जारी है और अंतिम निर्णय के बाद नाम घोषित किए जाएंगे।

MLC चुनाव को लेकर पहले से तेज है सियासी हलचल

बिहार में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। हाल के दिनों में पटना स्नातक सीट समेत कई क्षेत्रों में संभावित उम्मीदवारों और चुनावी समीकरणों को लेकर गतिविधियां बढ़ी हैं।

इस चुनाव में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता सामान्य विधानसभा चुनाव से अलग होते हैं। इसलिए पार्टियों के लिए उम्मीदवार चयन के साथ-साथ संबंधित मतदाता वर्ग में मजबूत संगठन और व्यक्तिगत पकड़ भी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

अब बाकी दो सीटों पर किसका नाम आएगा?

RJD के छह उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब निगाहें उन दो सीटों पर टिकी हैं, जहां पार्टी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। खासकर महागठबंधन के भीतर सीटों के तालमेल को लेकर आगे क्या तस्वीर बनती है, यह भी महत्वपूर्ण होगा।

RJD की इस सूची के साथ बिहार MLC चुनाव की सियासी बिसात पर पहला बड़ा दांव सामने आ गया है। अब दूसरे दलों की उम्मीदवार सूची आने के बाद मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

ये खबर भी पढ़े: बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top