15
BREAKING NEWS
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!
No menu items available
BREAKING
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!
7 hours ago
किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!
7 hours ago
बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!
8 hours ago
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!
8 hours ago
लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!
8 hours ago

Bihar: 10 साल की शराबबंदी के बाद भी महिलाओं पर अपराध कम नहीं, नई रिपोर्ट ने खोली बिहार मॉडल की पोल!

पटना: बिहार में लागू शराबबंदी के 10 साल पूरे होने के बीच एक नई अध्ययन रिपोर्ट ने राज्य की सबसे...

पटना: बिहार में लागू शराबबंदी के 10 साल पूरे होने के बीच एक नई अध्ययन रिपोर्ट ने राज्य की सबसे चर्चित नीति पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। रिपोर्ट का दावा है कि शराबबंदी से न तो महिलाओं के खिलाफ अपराधों में अपेक्षित कमी आई और न ही अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लग सकी। उल्टा राज्य को हजारों करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ा।

रिपोर्ट सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। भाजपा ने समीक्षा की बात कही है, जबकि राजद ने भी शराबबंदी के मौजूदा स्वरूप पर सवाल उठाए हैं।

10 साल बाद क्या कहती है रिपोर्ट?

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में शराबबंदी लागू होने के बाद महिलाओं के खिलाफ दर्ज अपराधों में कोई उल्लेखनीय कमी नहीं आई। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब इतने वर्षों का डेटा उपलब्ध है जिससे नीति के प्रभाव का आकलन किया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक शराबबंदी के बाद अवैध शराब, तस्करी और अन्य नशीले पदार्थों का नेटवर्क नई चुनौती बनकर उभरा है।

सरकार का खजाना भी हुआ प्रभावित

रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि यदि नियंत्रित और लाइसेंस आधारित शराब बिक्री व्यवस्था लागू की जाए तो बिहार के अपने राजस्व में 14 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि शराबबंदी के कारण राज्य को हर साल बड़े पैमाने पर आबकारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

भाजपा बोली- रिपोर्ट की होगी समीक्षा

भाजपा के बिहार प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि पार्टी विभिन्न अध्ययनों और रिपोर्टों की समीक्षा करती है। नई रिपोर्ट में उठाए गए बिंदुओं का भी अध्ययन किया जाएगा और उसके बाद आगे की रणनीति तय होगी।

राजद ने भी उठाए सवाल

राजद नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि शराबबंदी को बिना व्यापक सर्वे और जमीनी अध्ययन के लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि नीति के प्रभावों का गंभीर मूल्यांकन होना चाहिए ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

बहस के केंद्र में बिहार मॉडल

एक दशक पहले महिलाओं और सामाजिक संगठनों की मांग पर लागू हुई शराबबंदी को बिहार सरकार अपनी बड़ी उपलब्धियों में गिनाती रही है। लेकिन अब नई रिपोर्ट ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या शराबबंदी अपने मूल उद्देश्यों को हासिल कर पाई या फिर इससे नई समस्याएं पैदा हुईं।

आने वाले दिनों में यह मुद्दा बिहार की राजनीति और नीतिगत बहस के केंद्र में रहने वाला है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: 2027 नए अफसरों को मिला नियुक्ति पत्र, BPSC 70वीं के चयनित अभ्यर्थियों से बोले CM- आपके एक सिग्नेचर से बदलेगी किसी की जिंदगी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top