गोपालगंज से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने बिहार की सियासत और कानून व्यवस्था पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। मोकामा विधायक अनंत सिंह के स्वागत में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है।
बताया जा रहा है कि यह मामला हथुआ थाना क्षेत्र सेमराव गांव का है, जहां एक जनेऊ समारोह में विधायक के पहुंचने पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। वायरल वीडियो में लंबा काफिला, तेज संगीत और भीड़ के बीच कुछ लोग हथियारों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे कई लोग ‘शक्ति प्रदर्शन’ बता रहे हैं।
इतना ही नहीं, कार्यक्रम में कथित तौर पर बार-बालाओं का मुजरा भी कराया गया और डांसरों पर नोटों की बारिश की गई। वीडियो में यह दावा भी किया जा रहा है कि विधायक खुद सामने बैठकर इस कार्यक्रम को देख रहे थे।
हालांकि, इस वायरल वीडियो की अब तक प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या खुलेआम हथियारों के साथ इस तरह का प्रदर्शन कानून व्यवस्था को चुनौती नहीं है?
फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि इस वायरल वीडियो के आधार पर कोई कार्रवाई होती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
ये खबर भी पढ़े: Bihar News : श्रेयसी सिंह का शेखपुरा में पावर शो, ‘नारी शक्ति’ पर इंडी गठबंधन पर सीधा हमला!