22
BREAKING NEWS
मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!लखीसराय में मातृत्व से जुड़ी उम्मीदों को मिला सहारा, श्रीराधे हॉस्पिटल में 40 महिलाओं को मुफ्त परामर्श!लखीसराय में 23 सितंबर को सजेगी कविता की महफिल, दिनकर जयंती पर जुटेंगे नामचीन कवि!बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी की मांग, प्रभावित किसानों को 15 हजार देने की अपील!बक्सर में BJP विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, चुनावी भुगतान और कर्ज पर उठाई बात!लग्जरी कार में नजर आने के बाद चर्चा में मैथिली ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा तंज!बिहार NDA में सत्ता संतुलन की चर्चा, JDU को मिल सकता है विधान परिषद सभापति पद!बरौनी सुधा डेयरी में 100 करोड़ से अधिक का घोटाला, पूर्व MD और चेयरमैन पर FIR!बिहार में बुलेट ट्रेन की तैयारी तेज, पटना से दिल्ली 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचने का अनुमान!बेटी हुई तो बजे बैंड-बाजा, रास्ते में बरसे फूल; कटिहार में ‘परी’ की घर वापसी ने खींचा ध्यान!दानापुर की हल्दी में बड़ा खुलासा, 70% नमूनों में मानक से ज्यादा मिला लेड क्रोमेट!प्री-बोर्ड में असफलता से IPS तक का सफर, मुजफ्फरपुर सिटी SP मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में अवार्ड!सीतामढ़ी में मुखिया पति का बार बालाओं के साथ वीडियो वायरल!नालंदा में ₹1 हजार का बकाया बना ₹4 लाख; नहीं देने पर बंधक बनाकर पीट-पीटकर मजदूर की हत्या!मोतिहारी बॉर्डर पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, तीन नेपाली नाबालिगों का रेस्क्यू!
No menu items available
BREAKING
मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!लखीसराय में मातृत्व से जुड़ी उम्मीदों को मिला सहारा, श्रीराधे हॉस्पिटल में 40 महिलाओं को मुफ्त परामर्श!लखीसराय में 23 सितंबर को सजेगी कविता की महफिल, दिनकर जयंती पर जुटेंगे नामचीन कवि!बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी की मांग, प्रभावित किसानों को 15 हजार देने की अपील!बक्सर में BJP विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, चुनावी भुगतान और कर्ज पर उठाई बात!लग्जरी कार में नजर आने के बाद चर्चा में मैथिली ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा तंज!बिहार NDA में सत्ता संतुलन की चर्चा, JDU को मिल सकता है विधान परिषद सभापति पद!बरौनी सुधा डेयरी में 100 करोड़ से अधिक का घोटाला, पूर्व MD और चेयरमैन पर FIR!बिहार में बुलेट ट्रेन की तैयारी तेज, पटना से दिल्ली 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचने का अनुमान!बेटी हुई तो बजे बैंड-बाजा, रास्ते में बरसे फूल; कटिहार में ‘परी’ की घर वापसी ने खींचा ध्यान!दानापुर की हल्दी में बड़ा खुलासा, 70% नमूनों में मानक से ज्यादा मिला लेड क्रोमेट!प्री-बोर्ड में असफलता से IPS तक का सफर, मुजफ्फरपुर सिटी SP मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में अवार्ड!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!
2 hours ago
लखीसराय में मातृत्व से जुड़ी उम्मीदों को मिला सहारा, श्रीराधे हॉस्पिटल में 40 महिलाओं को मुफ्त परामर्श!
2 hours ago
लखीसराय में 23 सितंबर को सजेगी कविता की महफिल, दिनकर जयंती पर जुटेंगे नामचीन कवि!
2 hours ago
बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी की मांग, प्रभावित किसानों को 15 हजार देने की अपील!
2 hours ago
बक्सर में BJP विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, चुनावी भुगतान और कर्ज पर उठाई बात!
2 hours ago

Bihar News : सरकारी सुरक्षा हटी या सियासी खेल? मंत्री का बड़ा खुलासा!

शेखपुरा (बिहार): शेखपुरा दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने...

शेखपुरा (बिहार): शेखपुरा दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने आरोप लगाया कि लालू-राबड़ी परिवार सरकारी सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार कर निजी लोगों को सुरक्षा में लगा रहा है, जो कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि “सरकारी सुरक्षा हटाकर अपने कार्यकर्ताओं को लठैत के रूप में खड़ा करना अराजकता को बढ़ावा देने जैसा है।

मंत्री ने यह भी कहा कि इस तरह की व्यवस्था न केवल सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है, बल्कि इससे आम जनता में भी गलत संदेश जाता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हर जनप्रतिनिधि और पूर्व मुख्यमंत्री को सरकारी नियमों के तहत मिलने वाली सुरक्षा का ही पालन करना चाहिए और उसकी जिम्मेदारी प्रशासन को ही देनी चाहिए।

चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि इस तरह के कदमों से राजनीतिक कार्यकर्ताओं में अनुशासनहीनता बढ़ सकती है और कानून-व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। उन्होंने विपक्ष पर हमला तेज करते हुए कहा कि बिहार अब बदल चुका है और सरकार किसी भी तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी।

मंत्री के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां एनडीए खेमे के नेता इसे कानून-व्यवस्था का मुद्दा बता रहे हैं, वहीं राजद समर्थक इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दे रहे हैं। अब देखना होगा कि इस बयान पर लालू-राबड़ी परिवार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

वहीं, मंत्री के शेखपुरा पहुंचने पर भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। विधायक रणधीर कुमार सोनी और भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक गर्मी साफ तौर पर महसूस की गई और 22 जून के महासम्मेलन को लेकर माहौल गरमाता नजर आया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : RJD vs JDU—कंगन पर छिड़ी जंग!

रंजन कुमार, शेखपुरा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top