15
BREAKING NEWS
कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!
No menu items available
BREAKING
कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!
6 minutes ago
पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!
21 minutes ago
बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!
7 hours ago
शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!
7 hours ago
राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!
7 hours ago

Bihar News : रामनवमी पर शिवहर हुआ राममय, 20 किमी लंबी भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब!

शिवहर: रामनवमी के पावन अवसर पर जिले में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद,...

शिवहर: रामनवमी के पावन अवसर पर जिले में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य धार्मिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को करीब 20 किलोमीटर लंबी भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे जिले को राममय बना दिया।

हाथों में भगवा ध्वज और मुख पर ‘जय श्री राम’ के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं की टोलियां नगर भ्रमण पर निकलीं। शोभायात्रा की शुरुआत पुरनहिया प्रखंड के अशोगी बाजार स्थित बौधि माता स्थान से हुई और विभिन्न गांवों-कस्बों से गुजरते हुए शिवहर शहर पहुंची। इस दौरान राम के स्वरूप में सजे बाल कलाकार बग्घियों पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को रामजी की लीलाओं का दर्शन कराते नजर आए।

मुख्य शोभायात्रा का रूट अशोगी, बसंतपट्टी, पुरनहिया, सोनौल सुल्तान, कटैया, पिपराही, मेसौढ़ा, चमनपुर चौक, सरसौला खुर्द और कोठियां चौक होते हुए शहर तक रहा। समापन पछियारी पोखर स्थित राम-जानकी मठ में महाआरती के साथ हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। महिलाएं भी पूजा की थाल सजाकर आरती में शामिल हुईं।

शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने फूलों की वर्षा, शीतल जल, लस्सी और शर्बत से सेवा की। चमनपुर चौक समेत कई स्थानों पर विशेष व्यवस्था की गई, जिससे भक्तों में उत्साह और बढ़ गया।

शोभायात्रा में सैकड़ों वाहन, बग्घियां और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में जयकारों और आतिशबाजी के बीच माहौल भक्तिमय बना रहा और हर चौक-चौराहे पर रामनाम की गूंज सुनाई दी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थानाध्यक्ष रंधीर सिंह समेत अन्य अधिकारी और पुलिस बल, फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस टीम शोभायात्रा मार्ग पर तैनात रहे।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अशोक उपाध्याय, संरक्षक राकेश तिवारी, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला मंत्री राकेश सिंह, मधुरेंद्र पांडेय, महंत किशोर दास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नूतन माला और विजय पांडेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : गर्मी से राहत या खतरे की घंटी? बिहार में आंधी-बारिश का डबल असर, 60KM/H हवा का अलर्ट!

शिवहर से अजय मिलन की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top