18
BREAKING NEWS
पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!गया में मंच पर ‘ठेकेदारी’ की बात पर सियासी तकरार, JDU विधायक के बयान पर BJP मंत्री का पलटवार!नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!रनवे पर ‘पंछियों का पहरा’, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान; केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत 167 यात्रियों वाली फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट!5 रुपए के पुराने नोट के बदले 35 लाख का झांसा, 13 साल के बच्चे से 10 हजार की ठगी; वीडियो भेजकर जीता भरोसा!मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग का दावा; 15 से ज्यादा केस में था आरोपी!पत्नी को दूसरे पुरुष संग ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखा, पति ने मांगा तलाक; पटना HC ने कहा- इससे अवैध संबंध साबित नहीं!MLC चुनाव पर महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, RJD के फैसले से सहयोगी नाराज; कांग्रेस ने उठाए सवाल!वैशाली में चेन झपटमारी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा, सिर मुंडाकर घुमाया; पुलिस को किया सुपुर्द!
No menu items available
BREAKING
पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!गया में मंच पर ‘ठेकेदारी’ की बात पर सियासी तकरार, JDU विधायक के बयान पर BJP मंत्री का पलटवार!नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!रनवे पर ‘पंछियों का पहरा’, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान; केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत 167 यात्रियों वाली फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट!5 रुपए के पुराने नोट के बदले 35 लाख का झांसा, 13 साल के बच्चे से 10 हजार की ठगी; वीडियो भेजकर जीता भरोसा!मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग का दावा; 15 से ज्यादा केस में था आरोपी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!
17 minutes ago
घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!
24 minutes ago
सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!
44 minutes ago
बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!
48 minutes ago
बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!
55 minutes ago

बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!

शेखपुरा: शेखपुरा के घाटकुसुम्भा प्रखंड में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर आंदोलन शुरू हो गया है। क्षेत्र को...

शेखपुरा: शेखपुरा के घाटकुसुम्भा प्रखंड में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर आंदोलन शुरू हो गया है। क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राज मंडल मंगलवार से प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर के समीप अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे।

घाटकुसुम्भा प्रखंड के कई गांवों में लंबे समय से पानी जमा रहने और खेतों के प्रभावित होने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक जलजमाव के कारण खेती, आवागमन, रोजगार और पशुओं के चारे से जुड़ी समस्याएं बढ़ गई हैं। इसके बावजूद प्रखंड को अब तक बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं किए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी है।

‘पानी की मार झेल रहे गांव, राहत का इंतजार’

अनशन पर बैठे पप्पू राज मंडल का कहना है कि आंदोलन किसी व्यक्तिगत मांग को लेकर नहीं, बल्कि प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर शुरू किया गया है। उन्होंने प्रशासन से घाटकुसुम्भा की जमीनी स्थिति का आकलन कराने और प्रभावित गांवों का सर्वे कराने की मांग की है।

उनका कहना है कि क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित किए जाने के बाद प्रभावित परिवारों को सरकारी स्तर पर मिलने वाली राहत और आवश्यक सुविधाओं का रास्ता साफ हो सकता है।

बड़हिया का उदाहरण देकर उठाया सवाल

आंदोलन से जुड़े लोगों ने पड़ोसी लखीसराय जिले के बड़हिया प्रखंड का उदाहरण देते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि समान परिस्थितियों में वहां प्रभावित लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है, जबकि घाटकुसुम्भा के ग्रामीण राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि कोयला समेत आसपास के गांवों में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन करना चाहिए।

अनशन को मिला स्थानीय लोगों का समर्थन

पप्पू राज मंडल के अनशन को स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है। शिवशंकर महतो, रघुनन्दन कुमार, सचिन कुमार, दीपक कुमार, रामाश्रेय मुखिया, सुरेन्द्र साव, सतीश सर, राजाराम महतो, चन्दन कुमार, नंदन कुमार, राजेश कुमार, अमीर मंडल और विजय सर समेत कई लोगों ने आंदोलन के समर्थन की बात कही।

समर्थन में पहुंचे लोगों ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी है। लोगों ने घाटकुसुम्भा को बाढ़ग्रस्त घोषित करने के साथ जलजमाव से प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग उठाई।

‘मांग पूरी होने तक जारी रहेगा अनशन’

अनशनकारियों ने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी मांग पर गंभीरता से विचार कर ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने यह भी संकेत दिया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को आगे और व्यापक किया जा सकता है।

फिलहाल घाटकुसुम्भा में शुरू हुआ यह अनशन प्रशासन के लिए एक नई चुनौती बन गया है। अब देखना होगा कि जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।

ये खबर भी पढ़े: बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top