18
BREAKING NEWS
पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!गया में मंच पर ‘ठेकेदारी’ की बात पर सियासी तकरार, JDU विधायक के बयान पर BJP मंत्री का पलटवार!नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!रनवे पर ‘पंछियों का पहरा’, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान; केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत 167 यात्रियों वाली फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट!5 रुपए के पुराने नोट के बदले 35 लाख का झांसा, 13 साल के बच्चे से 10 हजार की ठगी; वीडियो भेजकर जीता भरोसा!मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग का दावा; 15 से ज्यादा केस में था आरोपी!पत्नी को दूसरे पुरुष संग ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखा, पति ने मांगा तलाक; पटना HC ने कहा- इससे अवैध संबंध साबित नहीं!MLC चुनाव पर महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, RJD के फैसले से सहयोगी नाराज; कांग्रेस ने उठाए सवाल!वैशाली में चेन झपटमारी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा, सिर मुंडाकर घुमाया; पुलिस को किया सुपुर्द!
No menu items available
BREAKING
पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!गया में मंच पर ‘ठेकेदारी’ की बात पर सियासी तकरार, JDU विधायक के बयान पर BJP मंत्री का पलटवार!नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!रनवे पर ‘पंछियों का पहरा’, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान; केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत 167 यात्रियों वाली फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट!5 रुपए के पुराने नोट के बदले 35 लाख का झांसा, 13 साल के बच्चे से 10 हजार की ठगी; वीडियो भेजकर जीता भरोसा!मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग का दावा; 15 से ज्यादा केस में था आरोपी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!
1 hour ago
घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!
1 hour ago
सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!
2 hours ago
बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!
2 hours ago
बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!
2 hours ago

घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!

शेखपुरा: घाटकुसुम्भा प्रखंड में बाढ़ और जलजमाव की स्थिति का जायजा लेने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

शेखपुरा: घाटकुसुम्भा प्रखंड में बाढ़ और जलजमाव की स्थिति का जायजा लेने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गांव-गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।

प्रतिनिधिमंडल में भाकपा के जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय, सहायक जिला सचिव गुलेश्वर यादव, वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण प्रसाद, अवधेश रविदास, अजय कुमार और सौरभ कुमार शामिल रहे।

हर साल बाढ़, फिर भी क्षेत्र को दर्जा क्यों नहीं?

भाकपा जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने कहा कि हर साल बारिश के दौरान घाटकुसुम्भा क्षेत्र के हजारों लोगों को जलजमाव और बाढ़ जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद क्षेत्र को आधिकारिक रूप से बाढ़ग्रस्त घोषित नहीं किए जाने पर उन्होंने सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति के समर्थन-विरोध का मुद्दा नहीं, बल्कि घाटकुसुम्भा के लोगों के अधिकार और सम्मान से जुड़ा सवाल है। जिला प्रशासन से उन्होंने प्रभावित लोगों की स्थिति का तत्काल संज्ञान लेकर बिहार सरकार को वस्तुस्थिति से अवगत कराने और क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित कराने की दिशा में पहल करने की मांग की।

फसल बर्बाद, घरों में पानी और पेयजल की परेशानी का दावा

भाकपा नेताओं ने दावा किया कि घाटकुसुम्भा प्रखंड के कई गांवों में फसलें बर्बाद हो गई हैं और घरों के आसपास तथा अंदर पानी जमा है। कई झोपड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की भी बात कही गई।

पार्टी नेताओं का आरोप है कि बटोरा में पशु चारा और अकरपुर में पॉलिथीन का वितरण किया गया, लेकिन अन्य प्रभावित गांवों तक अब तक पर्याप्त राहत नहीं पहुंची है। कई गांवों में लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।

पड़ोसी लखीसराय के गांवों से की राहत की तुलना

भाकपा ने शेखपुरा और लखीसराय जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को लेकर भी सवाल उठाया। पार्टी नेताओं का कहना है कि नदी के दूसरी ओर लखीसराय जिले के ऐंजनी, सरौड़ा और पाली समेत अन्य गांवों में राहत कार्य चल रहे हैं, जबकि शेखपुरा जिले के आलापुर, पानापुर, अकबरपुर, घाटकुसुम्भा, बेलदरिया, सुजालपुर, गड़बड़िया, बटौरा और बिलौनी जैसे गांवों में नाव और अन्य राहत सुविधाएं पर्याप्त रूप से नहीं पहुंची हैं।

डीएम को ज्ञापन, 28 सितंबर को राजभवन मार्च

भाकपा नेताओं ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर पार्टी जल्द ही जिला पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपेगी। इसके साथ ही मांगों को लेकर जनगोलबंदी करने और 28 सितंबर को पटना में राजभवन मार्च करने का ऐलान किया गया है।

पार्टी के अनुसार, इस मार्च में शेखपुरा जिले से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़े: बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top