10
BREAKING NEWS
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक... शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!'एक बोरा चावल' यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
No menu items available
BREAKING
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
3 hours ago
नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!
3 hours ago
मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!
3 hours ago
टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!
3 hours ago
लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!
7 hours ago

Politics : क्या चुनाव में हुआ है वोटों का बड़ा खेल? राहुल गांधी के आरोप से हिल गया पूरा सिस्टम?

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने...

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव में गड़बड़ी की। राहुल ने 1 घंटे 11 मिनट का 22 पेज का प्रजेंटेशन दिया। स्क्रीन पर लिखा था- वोट हैज बीन डेस्ट्रॉयड। बाईं ओर तीनों चुनाव आयुक्तों की तस्वीरें थीं, दाईं ओर नरेंद्र मोदी और अमित शाह की।

राहुल ने कहा कि कर्नाटक की महादेवपुरा सीट पर 6.5 लाख वोट में से 1 लाख वोट चोरी हुए। कांग्रेस की जांच में पता चला कि एक ही पते पर कई वोटर, फर्जी पते और डुप्लीकेट वोटर मिले। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु सेंट्रल सीट पर कांग्रेस को 6,26,208 वोट मिले, भाजपा को 6,58,915 वोट। अंतर 32,707 वोटों का था। वहीं महादेवपुरा सीट पर दोनों दलों के बीच अंतर 1,14,046 वोटों का रहा। इससे साफ है कि 1 लाख से ज्यादा वोट चोरी हुए।

राहुल ने पांच तरीकों से वोट चोरी का दावा किया। पहला- डुप्लीकेट वोटर, जिनकी संख्या 11,965 बताई। दूसरा- फर्जी पते वाले 40,009 वोटर। तीसरा- एक पते पर कई वोटर, जैसे एक घर में 80 वोटर। चौथा- अवैध फोटो वाले 4,132 वोटर। पांचवां- फॉर्म-6 से फर्जीवाड़ा, जिसमें शकुन रानी नाम की महिला ने एक महीने में दो बार फॉर्म भरा।

राहुल ने कहा कि महाराष्ट्र में 40 लाख फर्जी वोटर जोड़े गए। पांच महीने में लाखों नाम जुड़ना चिंताजनक है। शाम 5 बजे के बाद अचानक वोटिंग बढ़ी, यह भी संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि वोटर लिस्ट सही है या नहीं। कांग्रेस ने आयोग से कई बार सवाल पूछे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

हरियाणा में कांग्रेस की हार के लिए भी राहुल ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ी को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग वोटर डेटा नहीं देता, जिससे जांच मुश्किल होती है। राहुल ने बताया कि 6 महीने में लाखों कागज खंगाले गए। अगर इन कागजों को एक जगह रखा जाए तो 7 फीट ऊंचा ढेर बन जाएगा। आयोग ने जानबूझकर मशीन से न पढ़े जाने वाले दस्तावेज दिए।

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने राहुल को पत्र भेजा। कहा कि अगर वे मतदाता सूची पर सवाल उठा रहे हैं तो नियम 20(3)(b) के तहत शपथ पत्र दें। संदिग्ध वोटरों के नाम लिखित में दें ताकि जांच हो सके। चुनाव आयोग ने राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस को गुमराह करने वाला बताया और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

राहुल ने पहले भी चुनाव आयोग पर आरोप लगाए थे। 24 जुलाई को कहा था- एक ही सीट पर हजारों नए वोटर जोड़े गए, जबकि 18 साल से ऊपर के वोटर हटाए गए। 1 अगस्त को बोले- मेरे पास 100% सबूत हैं कि भाजपा के लिए वोट चुराए गए। 2 अगस्त को कहा- चुनाव आयोग जैसी संस्था का अस्तित्व खत्म हो गया है। आयोग जो दस्तावेज देता है, उन्हें स्कैन या कॉपी नहीं किया जा सकता।

चुनाव आयोग ने 2 अगस्त को राहुल को 24 जून का पत्र जारी किया। लिखा कि कांग्रेस ने नवंबर 2024 के चुनाव के बाद भी ऐसे आरोप लगाए थे, जिनका जवाब 24 दिसंबर 2024 को दिया गया। आयोग ने कहा कि चुनाव पारदर्शिता से हुए। अगर कांग्रेस को आपत्ति थी तो कोर्ट जा सकती थी। आयोग ने राहुल को मिलने का समय तय करने का सुझाव भी दिया।

बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर भी विपक्ष हमलावर है। 1 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब 7.24 करोड़ वोटर हैं। पहले यह संख्या 7.89 करोड़ थी। यानी 65 लाख नाम हटाए गए। इनमें 22 लाख मृत, 36 लाख स्थानांतरित और 7 लाख नए स्थान पर बस चुके लोग शामिल हैं।

यह विशेष अभियान 24 जून 2025 को शुरू हुआ था। इसका मकसद फर्जी, दोहराए गए और स्थानांतरित वोटरों को हटाना और नए योग्य वोटरों को जोड़ना था। पहले चरण में 99.8% कवरेज हासिल की गई।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top