29
BREAKING NEWS
Bihar: पीरपैंती पावर प्लांट के भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का धरना, मानक से दोगुनी जमीन लेने का आरोप!Bihar: जिस तिरंगे के लिए सीने पर गोलियां खाईं… आज उसी शहीद का घर खंडहर में खड़ा है, 1942 की वो कहानी जो औरंगाबाद भूल नहीं सकता!Bihar: 108 फीट की कांवड़ लेकर निकले 60 कांवरिया, मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर थम गईं लोगों की नजरें!Bihar: नशे को ‘ना’… शेखपुरा के डीएम प्लस-2 स्कूल में गूंजा संकल्प, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ!Bihar: जब ‘वंदे मातरम्’ पर थिरक उठा सुपौल… हाथों में तिरंगा, SSB जैज बैंड की धुन और देशभक्ति का जुनून!Bihar: कांवड़ उठाई तो बदल गया अंदाज… भोजपुरी की ‘सुरों की रानी’ निशा उपाध्याय बनीं शिवभक्त, पैदल निकलीं देवघर!Bihar: राम मंदिर के चंदे में गबन के आरोप पर पूर्व विधायक ने किया सुंदरकांड पाठ, VHP-भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप!Jharkhand: भाजपा आंदोलन भड़का रही या सरकार दबा रही? महेंद्र पाठक का बड़ा आरोप!Bihar: देवघर जाते वक्त ATM फ्रॉड का आरोपी चंदन गिरफ्तार, लखीसराय पुलिस ने दबोचा!Bihar: तेज प्रताप का X पोस्ट, पूर्व PA 20 लाख लेकर फरार, नए नंबरों से मांग रहा पैसा-सामान; कार्यकर्ताओं को चेताया!Bihar: पति रग्बी एसोसिएशन के सचिव, पत्नी पर मैच खेले बिना मेडल-नौकरी का आरोप, BSSA की जांच से बिहार के खेल सिस्टम पर सवाल!Jharkhand: छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन की अपील, बोले- आपकी आवाज का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी, राजनीतिक बहकावे में न आएं!Bihar: लग्जरी कार छोड़ ट्रैक्टर पर सवार हुआ दूल्हा, खुद थामी स्टेयरिंग… ऐसी बारात देखने उमड़ी भीड़!Jharkhand: झारखंड बंद: सड़कों पर BJP का प्रदर्शन, कई जगह जाम; हिरासत में कार्यकर्ता!National News: संतों संग PM आवास घेरने निकले पप्पू यादव, पुलिस ने रोका तो सड़क पर लेट गए! राम मंदिर चढ़ावे की जांच की मांग!
No menu items available
BREAKING
Bihar: पीरपैंती पावर प्लांट के भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का धरना, मानक से दोगुनी जमीन लेने का आरोप!Bihar: जिस तिरंगे के लिए सीने पर गोलियां खाईं… आज उसी शहीद का घर खंडहर में खड़ा है, 1942 की वो कहानी जो औरंगाबाद भूल नहीं सकता!Bihar: 108 फीट की कांवड़ लेकर निकले 60 कांवरिया, मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर थम गईं लोगों की नजरें!Bihar: नशे को ‘ना’… शेखपुरा के डीएम प्लस-2 स्कूल में गूंजा संकल्प, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ!Bihar: जब ‘वंदे मातरम्’ पर थिरक उठा सुपौल… हाथों में तिरंगा, SSB जैज बैंड की धुन और देशभक्ति का जुनून!Bihar: कांवड़ उठाई तो बदल गया अंदाज… भोजपुरी की ‘सुरों की रानी’ निशा उपाध्याय बनीं शिवभक्त, पैदल निकलीं देवघर!Bihar: राम मंदिर के चंदे में गबन के आरोप पर पूर्व विधायक ने किया सुंदरकांड पाठ, VHP-भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप!Jharkhand: भाजपा आंदोलन भड़का रही या सरकार दबा रही? महेंद्र पाठक का बड़ा आरोप!Bihar: देवघर जाते वक्त ATM फ्रॉड का आरोपी चंदन गिरफ्तार, लखीसराय पुलिस ने दबोचा!Bihar: तेज प्रताप का X पोस्ट, पूर्व PA 20 लाख लेकर फरार, नए नंबरों से मांग रहा पैसा-सामान; कार्यकर्ताओं को चेताया!Bihar: पति रग्बी एसोसिएशन के सचिव, पत्नी पर मैच खेले बिना मेडल-नौकरी का आरोप, BSSA की जांच से बिहार के खेल सिस्टम पर सवाल!Jharkhand: छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन की अपील, बोले- आपकी आवाज का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी, राजनीतिक बहकावे में न आएं!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: पीरपैंती पावर प्लांट के भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का धरना, मानक से दोगुनी जमीन लेने का आरोप!
7 minutes ago
Bihar: जिस तिरंगे के लिए सीने पर गोलियां खाईं… आज उसी शहीद का घर खंडहर में खड़ा है, 1942 की वो कहानी जो औरंगाबाद भूल नहीं सकता!
12 minutes ago
Bihar: 108 फीट की कांवड़ लेकर निकले 60 कांवरिया, मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर थम गईं लोगों की नजरें!
34 minutes ago
Bihar: नशे को ‘ना’… शेखपुरा के डीएम प्लस-2 स्कूल में गूंजा संकल्प, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ!
41 minutes ago
Bihar: जब ‘वंदे मातरम्’ पर थिरक उठा सुपौल… हाथों में तिरंगा, SSB जैज बैंड की धुन और देशभक्ति का जुनून!
57 minutes ago

Bihar: कांवड़ उठाई तो बदल गया अंदाज… भोजपुरी की ‘सुरों की रानी’ निशा उपाध्याय बनीं शिवभक्त, पैदल निकलीं देवघर!

भागलपुर: सावन में जब चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं, उसी भक्ति के रंग में भोजपुरी लोक...

भागलपुर: सावन में जब चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं, उसी भक्ति के रंग में भोजपुरी लोक गायिका निशा उपाध्याय भी रंगी नजर आईं। मंच पर अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतने वाली निशा उपाध्याय ने इस बार सुरों के साथ भक्ति की राह चुनी। उन्होंने सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई, कांधे पर कांवड़ उठाई और बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए पैदल देवघर की ओर रवाना हो गईं।

निशा उपाध्याय कच्ची कांवरिया पथ पर कांवड़ लेकर आगे बढ़ती नजर आईं। खास बात यह रही कि यात्रा के दौरान उनका अंदाज भी भक्तिमय रहा। वह भोलेनाथ की भक्ति में झूमते हुए गीत गुनगुनाती नजर आईं। उनकी आवाज सुनकर कांवरिया पथ पर मौजूद श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ गया।

‘सिर्फ गीत नहीं, इस बार भक्ति की यात्रा’

कांवड़ यात्रा के दौरान निशा उपाध्याय ने बताया कि वह विश्व कल्याण और अपने परिवार में सुख-शांति की कामना लेकर बाबा भोलेनाथ के दरबार जा रही हैं। उनके लिए यह सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास से जुड़ा अनुभव है।

सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर तक की पैदल यात्रा आसान नहीं मानी जाती। कच्ची कांवरिया पथ पर हजारों कांवरियों के बीच निशा उपाध्याय भी उसी कठिन यात्रा का हिस्सा बनीं। रास्ते में भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ती उनकी तस्वीरें और वीडियो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

जब कांवड़िया पथ पर गूंजा भोजपुरी सुर

कच्ची कांवरिया पथ पर बातचीत के दौरान निशा उपाध्याय ने भगवान शिव का भक्ति गीत भी गुनगुनाया। उनकी आवाज ने यात्रा के माहौल को और भक्तिमय बना दिया। जहां आमतौर पर कांवड़ियों के बीच ‘बोल बम’ के जयकारे सुनाई देते हैं, वहीं इस बार भोजपुरी लोक गायिका के सुर भी उसी भक्ति में शामिल हो गए।

सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर कांवरिया देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक करीब 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हैं। इसी आस्था की राह पर निशा उपाध्याय भी कांवड़ लेकर निकल पड़ी हैं। अब देखना यह है कि बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचने के बाद उनकी यह भक्ति यात्रा किस तरह यादगार बनती है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: राम मंदिर के चंदे में गबन के आरोप पर पूर्व विधायक ने किया सुंदरकांड पाठ, VHP-भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top