3
BREAKING NEWS
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें... जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें… जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!
10 hours ago
हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!
10 hours ago
इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!
11 hours ago
मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!
1 day ago
घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!
1 day ago

Bihar: राम मंदिर के चंदे में गबन के आरोप पर पूर्व विधायक ने किया सुंदरकांड पाठ, VHP-भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप!

औरंगाबाद: राम मंदिर में चंदा और चढ़ावे की कथित अनियमितता के विरोध में कांग्रेस के पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह...

औरंगाबाद: राम मंदिर में चंदा और चढ़ावे की कथित अनियमितता के विरोध में कांग्रेस के पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ और हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार, सुंदरकांड पाठ और हवन का उद्देश्य मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को सद्बुद्धि देने के लिए भगवान राम से प्रार्थना करना था।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से दिए जाने वाले चंदे और दान की संपत्ति में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भगवान राम का मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। किसान, मजदूर, गरीब और संपन्न वर्ग के लोगों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार मंदिर के लिए दान दिया है। ऐसे में चंदे और चढ़ावे में किसी प्रकार की अनियमितता के आरोप गंभीर विषय हैं।

चांदी की ईंट और आभूषणों के दान का दावा

आनंद शंकर सिंह ने दावा किया कि मंदिर के लिए सिंधी समाज सहित अन्य श्रद्धालुओं ने चांदी की ईंटें, सोना-चांदी, आभूषण और नकद राशि दान की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की चांदी की ईंटें भी दान की गईं, लेकिन कथित तौर पर दान की पूरी सूची तैयार नहीं की गई और दानदाताओं को रसीद नहीं दी गई।

उन्होंने मंदिर ट्रस्ट की संरचना और उसके कामकाज पर भी सवाल उठाए। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के अधिकांश सदस्य VHP, RSS और भाजपा से जुड़े रहे हैं और ट्रस्ट की इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर कथित वित्तीय अनियमितताएं की गईं।

हालांकि, पूर्व विधायक द्वारा लगाए गए इन आरोपों के समर्थन में कार्यक्रम के दौरान कोई स्वतंत्र ऑडिट रिपोर्ट या आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किया गया। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हो सकी है।

ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

आनंद शंकर सिंह ने आरोप लगाया कि मंदिर ट्रस्ट को स्वायत्त व्यवस्था के तहत काम करने का अधिकार मिला हुआ है और इसी कारण उसके कामकाज को लेकर पारदर्शिता का सवाल उठता रहा है। उन्होंने दावा किया कि समय-समय पर ऑडिट में भी अनियमितताओं की बातें सामने आती रही हैं। उन्होंने VHP के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय और ट्रस्ट से जुड़े लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए।

पूर्व विधायक ने कहा कि मंदिर और उससे जुड़े धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है। इसलिए दान और चढ़ावे से संबंधित सभी मामलों में पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि दान में प्राप्त नकद राशि, सोना-चांदी, आभूषण और अन्य संपत्तियों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया जाए।

कार्यक्रम के अंत में सुंदरकांड पाठ और हवन किया गया। आयोजकों ने कहा कि भगवान राम से प्रार्थना की गई कि मंदिर से जुड़े लोगों को सद्बुद्धि मिले और भविष्य में किसी भी धार्मिक आस्था के केंद्र पर श्रद्धालुओं के दान के संबंध में अनियमितता की स्थिति पैदा न हो।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: भाजपा आंदोलन भड़का रही या सरकार दबा रही? महेंद्र पाठक का बड़ा आरोप!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top