27
BREAKING NEWS
Bihar: 108 फीट की कांवड़ लेकर निकले 60 कांवरिया, मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर थम गईं लोगों की नजरें!Bihar: नशे को ‘ना’… शेखपुरा के डीएम प्लस-2 स्कूल में गूंजा संकल्प, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ!Bihar: जब ‘वंदे मातरम्’ पर थिरक उठा सुपौल… हाथों में तिरंगा, SSB जैज बैंड की धुन और देशभक्ति का जुनून!Bihar: कांवड़ उठाई तो बदल गया अंदाज… भोजपुरी की ‘सुरों की रानी’ निशा उपाध्याय बनीं शिवभक्त, पैदल निकलीं देवघर!Bihar: राम मंदिर के चंदे में गबन के आरोप पर पूर्व विधायक ने किया सुंदरकांड पाठ, VHP-भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप!Jharkhand: भाजपा आंदोलन भड़का रही या सरकार दबा रही? महेंद्र पाठक का बड़ा आरोप!Bihar: देवघर जाते वक्त ATM फ्रॉड का आरोपी चंदन गिरफ्तार, लखीसराय पुलिस ने दबोचा!Bihar: तेज प्रताप का X पोस्ट, पूर्व PA 20 लाख लेकर फरार, नए नंबरों से मांग रहा पैसा-सामान; कार्यकर्ताओं को चेताया!Bihar: पति रग्बी एसोसिएशन के सचिव, पत्नी पर मैच खेले बिना मेडल-नौकरी का आरोप, BSSA की जांच से बिहार के खेल सिस्टम पर सवाल!Jharkhand: छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन की अपील, बोले- आपकी आवाज का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी, राजनीतिक बहकावे में न आएं!Bihar: लग्जरी कार छोड़ ट्रैक्टर पर सवार हुआ दूल्हा, खुद थामी स्टेयरिंग… ऐसी बारात देखने उमड़ी भीड़!Jharkhand: झारखंड बंद: सड़कों पर BJP का प्रदर्शन, कई जगह जाम; हिरासत में कार्यकर्ता!National News: संतों संग PM आवास घेरने निकले पप्पू यादव, पुलिस ने रोका तो सड़क पर लेट गए! राम मंदिर चढ़ावे की जांच की मांग!Bihar: सुनील शेट्टी बिहार में बनाएंगे फिल्म, अक्टूबर से शूटिंग की तैयारी, 60 दिन तक प्रदेश में रहेगी टीम!Bihar: पूर्णिया में घरेलू विवाद का खौफनाक अंत, पति ने पत्नी को गोली मारी, शिक्षिका की मौत; दो बच्चों के सामने हुई वारदात!
No menu items available
BREAKING
Bihar: 108 फीट की कांवड़ लेकर निकले 60 कांवरिया, मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर थम गईं लोगों की नजरें!Bihar: नशे को ‘ना’… शेखपुरा के डीएम प्लस-2 स्कूल में गूंजा संकल्प, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ!Bihar: जब ‘वंदे मातरम्’ पर थिरक उठा सुपौल… हाथों में तिरंगा, SSB जैज बैंड की धुन और देशभक्ति का जुनून!Bihar: कांवड़ उठाई तो बदल गया अंदाज… भोजपुरी की ‘सुरों की रानी’ निशा उपाध्याय बनीं शिवभक्त, पैदल निकलीं देवघर!Bihar: राम मंदिर के चंदे में गबन के आरोप पर पूर्व विधायक ने किया सुंदरकांड पाठ, VHP-भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप!Jharkhand: भाजपा आंदोलन भड़का रही या सरकार दबा रही? महेंद्र पाठक का बड़ा आरोप!Bihar: देवघर जाते वक्त ATM फ्रॉड का आरोपी चंदन गिरफ्तार, लखीसराय पुलिस ने दबोचा!Bihar: तेज प्रताप का X पोस्ट, पूर्व PA 20 लाख लेकर फरार, नए नंबरों से मांग रहा पैसा-सामान; कार्यकर्ताओं को चेताया!Bihar: पति रग्बी एसोसिएशन के सचिव, पत्नी पर मैच खेले बिना मेडल-नौकरी का आरोप, BSSA की जांच से बिहार के खेल सिस्टम पर सवाल!Jharkhand: छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन की अपील, बोले- आपकी आवाज का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी, राजनीतिक बहकावे में न आएं!Bihar: लग्जरी कार छोड़ ट्रैक्टर पर सवार हुआ दूल्हा, खुद थामी स्टेयरिंग… ऐसी बारात देखने उमड़ी भीड़!Jharkhand: झारखंड बंद: सड़कों पर BJP का प्रदर्शन, कई जगह जाम; हिरासत में कार्यकर्ता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: 108 फीट की कांवड़ लेकर निकले 60 कांवरिया, मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर थम गईं लोगों की नजरें!
6 minutes ago
Bihar: नशे को ‘ना’… शेखपुरा के डीएम प्लस-2 स्कूल में गूंजा संकल्प, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ!
12 minutes ago
Bihar: जब ‘वंदे मातरम्’ पर थिरक उठा सुपौल… हाथों में तिरंगा, SSB जैज बैंड की धुन और देशभक्ति का जुनून!
29 minutes ago
Bihar: कांवड़ उठाई तो बदल गया अंदाज… भोजपुरी की ‘सुरों की रानी’ निशा उपाध्याय बनीं शिवभक्त, पैदल निकलीं देवघर!
37 minutes ago
Bihar: राम मंदिर के चंदे में गबन के आरोप पर पूर्व विधायक ने किया सुंदरकांड पाठ, VHP-भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप!
48 minutes ago

Jharkhand: भाजपा आंदोलन भड़का रही या सरकार दबा रही? महेंद्र पाठक का बड़ा आरोप!

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी की कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी...

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी की कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने राज्य सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने विधानसभा घेराव के दौरान आंदोलनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

महेंद्र पाठक ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि छात्र कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। जेपीएससी-जेएसएससी में कथित धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन जायज है। भाकपा छात्रों के आंदोलन के साथ है और उनकी मांगों का समर्थन करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ बातचीत करनी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया। पाठक ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों को अपनी बात रखने और अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का अधिकार है। आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

भाजपा पर आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का आरोप

भाकपा राज्य सचिव ने भाजपा पर भी छात्र आंदोलन को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा आंदोलन के बीच सीबीआई जांच की मांग कर रही है। पाठक ने सीबीआई जांच के बजाय वर्तमान न्यायाधीशों की कमेटी गठित कर जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़े मामलों की जांच कराने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा छात्र आंदोलन को अपने राजनीतिक एजेंडे की ओर मोड़ने का प्रयास कर रही है। विधानसभा में भाजपा के विरोध-प्रदर्शन को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि छात्रों की मूल समस्याओं का समाधान राजनीतिक टकराव के बजाय जांच और वार्ता के जरिए किया जाना चाहिए।

सरकार से वार्ता कर समाधान की मांग

पाठक ने सरकार से आंदोलनकारी छात्रों के साथ तत्काल वार्ता करने और उनकी लंबित मांगों पर निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था में युवाओं का भरोसा कायम रह सके।

भाकपा ने चार प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, जेपीएससी-जेएसएससी मामले की वर्तमान न्यायाधीशों की कमेटी से जांच तथा आंदोलनकारी छात्रों से वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान शामिल है। पार्टी ने भाजपा से भी छात्र आंदोलन को राजनीतिक रूप देने और उसे भटकाने से बचने की अपील की है।

महेंद्र पाठक ने कहा कि सरकार और भाजपा दोनों की भूमिका छात्र हितों के अनुकूल नहीं है। उनके अनुसार, सरकार जहां पुलिस कार्रवाई के जरिए आंदोलन को नियंत्रित करना चाहती है, वहीं भाजपा इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने में लगी है। उन्होंने कहा कि भाकपा छात्रों के साथ खड़ी है और उनकी मांगों के समाधान तक आंदोलन को समर्थन देती रहेगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: देवघर जाते वक्त ATM फ्रॉड का आरोपी चंदन गिरफ्तार, लखीसराय पुलिस ने दबोचा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top