18
BREAKING NEWS
पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!गया में मंच पर ‘ठेकेदारी’ की बात पर सियासी तकरार, JDU विधायक के बयान पर BJP मंत्री का पलटवार!नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!रनवे पर ‘पंछियों का पहरा’, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान; केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत 167 यात्रियों वाली फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट!5 रुपए के पुराने नोट के बदले 35 लाख का झांसा, 13 साल के बच्चे से 10 हजार की ठगी; वीडियो भेजकर जीता भरोसा!मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग का दावा; 15 से ज्यादा केस में था आरोपी!पत्नी को दूसरे पुरुष संग ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखा, पति ने मांगा तलाक; पटना HC ने कहा- इससे अवैध संबंध साबित नहीं!MLC चुनाव पर महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, RJD के फैसले से सहयोगी नाराज; कांग्रेस ने उठाए सवाल!वैशाली में चेन झपटमारी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा, सिर मुंडाकर घुमाया; पुलिस को किया सुपुर्द!
No menu items available
BREAKING
पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!गया में मंच पर ‘ठेकेदारी’ की बात पर सियासी तकरार, JDU विधायक के बयान पर BJP मंत्री का पलटवार!नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!रनवे पर ‘पंछियों का पहरा’, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान; केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत 167 यात्रियों वाली फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट!5 रुपए के पुराने नोट के बदले 35 लाख का झांसा, 13 साल के बच्चे से 10 हजार की ठगी; वीडियो भेजकर जीता भरोसा!मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग का दावा; 15 से ज्यादा केस में था आरोपी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!
12 minutes ago
घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!
18 minutes ago
सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!
38 minutes ago
बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!
43 minutes ago
बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!
49 minutes ago

कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!

कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस की कार्रवाई में चार विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिए जाने का मामला...

कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस की कार्रवाई में चार विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। इनमें एक 22 वर्षीय युवक और तीन नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में चारों के म्यांमार के नागरिक होने की जानकारी सामने आई है।

कटिहार रेल पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद नूर के रूप में हुई है। उसके साथ तीन नाबालिग लड़कियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की सूचना सामने आने के बाद रेल पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

म्यांमार के नागरिक होने की प्रारंभिक जानकारी

कटिहार रेल एसपी हरिशंकर के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में हिरासत में लिए गए चारों लोगों के म्यांमार के नागरिक होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उनके भारत आने, यहां रहने और यात्रा से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

पुलिस को आशंका है कि मामला अवैध रूप से भारत में प्रवेश से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, जांच पूरी होने से पहले इसे लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

एक अन्य विदेशी नागरिक के फरार होने की बात

रेल पुलिस के मुताबिक, मामले से जुड़ा एक अन्य विदेशी नागरिक मौके से फरार होने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब उसकी तलाश और पूरे मामले से उसके संबंध की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि हिरासत में लिए गए लोगों से जुड़े कुछ अन्य व्यक्ति पहले जम्मू-कश्मीर में रह चुके हैं। पुलिस इस कड़ी को भी खंगाल रही है।

नेटवर्क की जांच में जुटी रेल पुलिस

रेल पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये लोग भारत कब और किस रास्ते से पहुंचे, कटिहार क्यों आए थे और इनके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं। इसके अलावा इनके पास मौजूद दस्तावेजों और भारत में उनकी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

रेल एसपी हरिशंकर ने बताया कि फिलहाल जांच शुरुआती चरण में है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल चारों विदेशी नागरिक पुलिस हिरासत में हैं और रेल पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

ये खबर भी पढ़े: CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!

कटिहार से सुमन शर्मा कि रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top