11
BREAKING NEWS
करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर NIA का शिकंजा; AK-47 बरामदगी केस में संदीप सिन्हा गिरफ्तार!भाजपा नेता निकला गांजा तस्कर, तीन भाइयों के साथ गिरफ्तार, गांजा-शराब और कैश बरामद!बच्चों की पढ़ाई गई तेल लेने, कुर्सी पर पैर रखकर सोते रहे शिक्षक; DEO ने मांगा जवाब!समस्तीपुर में दबंगई की हद; महिला की मांग में जबरन सिंदूर भरने का VIDEO वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR; आरोपी की तलाश में छापेमारी!मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख से अधिक का कथित घोटाला; HRMS पोर्टल से फर्जी वेतन भुगतान, दो डाटा ऑपरेटरों पर FIR; गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम!पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर नेपाल ले जाकर बेचने की थी साजिश; नाबालिग छात्रा के साथ बॉर्डर पर धराया गुरुजी!लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!70 KM दूर परीक्षा केंद्र; किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों का हल्लाबोल, Gen-Z ने उठाई अपने हक की आवाज!लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं को फंडिंग और बैंक ऋण की बारीकियां बताईं!दानापुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान; 1918 यात्री बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, ₹14.96 लाख जुर्माना वसूला!
No menu items available
BREAKING
करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर NIA का शिकंजा; AK-47 बरामदगी केस में संदीप सिन्हा गिरफ्तार!भाजपा नेता निकला गांजा तस्कर, तीन भाइयों के साथ गिरफ्तार, गांजा-शराब और कैश बरामद!बच्चों की पढ़ाई गई तेल लेने, कुर्सी पर पैर रखकर सोते रहे शिक्षक; DEO ने मांगा जवाब!समस्तीपुर में दबंगई की हद; महिला की मांग में जबरन सिंदूर भरने का VIDEO वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR; आरोपी की तलाश में छापेमारी!मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख से अधिक का कथित घोटाला; HRMS पोर्टल से फर्जी वेतन भुगतान, दो डाटा ऑपरेटरों पर FIR; गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम!पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर नेपाल ले जाकर बेचने की थी साजिश; नाबालिग छात्रा के साथ बॉर्डर पर धराया गुरुजी!लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!
10 hours ago
पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!
10 hours ago
JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!
11 hours ago
जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!
11 hours ago
जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!
11 hours ago

CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!

भोजपुर: भोजपुर के कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। बिजली गुल होने...

भोजपुर: भोजपुर के कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। बिजली गुल होने के दौरान इमरजेंसी में पहुंचे एक घायल मरीज के जख्म पर मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में टांके लगाए जाने का मामला सामने आया है। वहीं, अस्पताल में भर्ती मरीजों को अंधेरे में आरएल चढ़ाए जाने की भी बात सामने आई है।

भोजपुर के कोईलवर सीएचसी में सोमवार शाम बिजली कटने के बाद अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था प्रभावित होने का मामला सामने आया। बिजली जाने के बाद अस्पताल का जनरेटर भी तत्काल चालू नहीं हो सका। इस दौरान इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

चाकू से घायल युवक का मोबाइल टॉर्च में इलाज

कोईलवर निवासी मोनू के मुताबिक, उनके दोस्त के अंगूठे के पास चाकू से चोट लगी थी। घायल को सोमवार शाम करीब पांच बजे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। उस समय अस्पताल में बिजली नहीं थी।

मोनू का दावा है कि अस्पताल के गार्ड ने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाई और उसी रोशनी में स्वास्थ्यकर्मी ने घायल के जख्म पर टांके लगाए। इमरजेंसी में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण मरीज और उसके परिजन परेशान रहे।

अंधेरे में मरीजों को आरएल चढ़ाने का दावा

अस्पताल में मौजूद लोगों ने यह भी दावा किया कि बिजली कटने के दौरान दो मरीजों को अंधेरे में आरएल चढ़ाया जा रहा था। एक मरीज के परिजन अजय सिंह के अनुसार, शाम करीब पांच बजे से बिजली कटी थी और जनरेटर नहीं चलने के कारण इलाज प्रभावित हुआ।

परिजनों का कहना है कि इमरजेंसी सेवा वाले अस्पताल में बिजली जाने के बाद तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी हुई।

जनरेटर में तेल खत्म होने की बात

मीडिया कर्मियों के अस्पताल पहुंचने के बाद करीब 35 मिनट तक जनरेटर चालू नहीं होने की बात सामने आई। इसके बाद जनरेटर में तेल डलवाया गया और उसे चालू किया गया।

अस्पताल के एक गार्ड ने बताया कि जनरेटर का तेल खत्म हो गया था, जिसके कारण वह नहीं चल सका। हालांकि, अस्पताल के अन्य स्वास्थ्यकर्मी इस मामले में स्पष्ट जानकारी देने से बचते नजर आए।

स्थानीय लोगों ने पहले भी ऐसी स्थिति का लगाया आरोप

स्थानीय निवासी राकेश शर्मा ने दावा किया कि सीएचसी में पहले भी बिजली कटने के दौरान मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज होते देखा गया है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत किए जाने के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया।

कुछ लोगों ने जनरेटर के संचालन और रखरखाव को लेकर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, जनरेटर संचालन में किसी तरह की अनियमितता या मिलीभगत के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग का आधिकारिक पक्ष नहीं आया सामने

मामले को लेकर भोजपुर के सिविल सर्जन से संपर्क कर अस्पताल की बिजली व्यवस्था और जनरेटर संचालन पर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

फिलहाल, मोबाइल की रोशनी में घायल मरीज को टांके लगाए जाने की घटना ने कोईलवर CHC की बिजली और इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने मांग की है कि बिजली कटने की स्थिति में अस्पताल में तत्काल वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आपातकालीन इलाज प्रभावित न हो।

ये खबर भी पढ़े: गया में मंच पर ‘ठेकेदारी’ की बात पर सियासी तकरार, JDU विधायक के बयान पर BJP मंत्री का पलटवार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top