15
BREAKING NEWS
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!पिकअप में नोट नहीं, सिक्कों का ‘पहाड़’; 29 बोरियों में मिले ₹5 के सिक्के, 13.87 लाख की बरामदगी से पुलिस भी हैरान!मां दुर्गा के विसर्जन में ‘सड़क का रोड़ा’ न बने अड़चन, सभापति ने DM से लगाई गुहार!बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा एक्शन; 7 इंजीनियर सस्पेंड, मुख्य अभियंता पर भी गिरी गाज!
No menu items available
BREAKING
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!
4 hours ago
मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!
4 hours ago
नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!
4 hours ago
बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
5 hours ago
पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!
5 hours ago

Bihar: टीबी मुक्त लखीसराय अभियान को लेकर DM सख्त, स्क्रीनिंग और इलाज में तेजी लाने के निर्देश!

लखीसराय | जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के...

लखीसराय | जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा तेज कर दी है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में टीबी मुक्त अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उच्च जोखिम वाले लोगों की पहचान कर उनकी नियमित स्क्रीनिंग, समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है और इसमें स्वास्थ्य विभाग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

संदिग्ध मरीजों की जल्द जांच पर जोर

समीक्षा बैठक के दौरान अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कराने और संदिग्ध मरीजों का जल्द एक्स-रे व अन्य जरूरी जांच कराने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध कराना और इलाज के दौरान उनकी लगातार निगरानी करना बेहद जरूरी है, ताकि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को जल्द पूरा किया जा सके।

जागरूकता अभियान को मिलेगी रफ्तार

बैठक में आम लोगों तक टीबी के लक्षण, जांच प्रक्रिया और मुफ्त इलाज की जानकारी पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान को और तेज करने पर जोर दिया गया।

डीएम ने कहा कि कोई भी संभावित मरीज इलाज से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करें।

बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, सिविल सर्जन जयप्रकाश सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग सुधांश नारायण सहित अन्य अधिकारी और संबंधित कर्मी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: लखीसराय शिक्षा विभाग को मिले नए डीपीओ, सीमा कुमारी और मुहम्मद इसरार अहमद ने संभाला कार्यभार!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top