7
BREAKING NEWS
सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या; दरधा नदी में मिला धनेश्वर यादव का शव, चार गिरफ्तार!लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!
No menu items available
BREAKING
सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या; दरधा नदी में मिला धनेश्वर यादव का शव, चार गिरफ्तार!लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!
8 hours ago
रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!
8 hours ago
न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!
13 hours ago
शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!
13 hours ago
कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!
13 hours ago

Bihar: छपरा में ‘कुलपति खोजो अभियान’, आरएसए ने लगाए ‘लापता कुलपति’ के पोस्टर!

छपरा: जयप्रकाश विश्वविद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था और छात्रों की लंबित समस्याओं को लेकर शोध विद्यार्थी संगठन (आरएसए) ने शुक्रवार को...

छपरा: जयप्रकाश विश्वविद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था और छात्रों की लंबित समस्याओं को लेकर शोध विद्यार्थी संगठन (आरएसए) ने शुक्रवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर, स्नातकोत्तर विभागों और प्रमुख स्थानों पर ‘कुलपति खोजो अभियान’ चला और ‘लापता कुलपति’ लिखे पोस्टर चस्पा कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता डंका बजाते हुए विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे और कुलपति की कार्यशैली पर सवाल उठाए। आरएसए का आरोप है कि कुलपति प्रो. (डॉ.) परमेन्द्र कुमार बाजपेई के पदभार संभालने के बाद से विश्वविद्यालय में नियमित प्रशासनिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

छात्रों की समस्याओं पर संगठन ने उठाए सवाल

आरएसए कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुलपति का मुख्य दायित्व छात्रों, शोधार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना है, लेकिन विश्वविद्यालय कार्यालय में उनकी नियमित मौजूदगी नहीं होने से कई मामले लंबित पड़े हैं।

संगठन ने आरोप लगाया कि महत्वपूर्ण प्रशासनिक और वित्तीय फाइलों का निपटारा विश्वविद्यालय कार्यालय के बजाय आवास से किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब की मांग

आरएसए ने मांग की है कि कुलपति विश्वविद्यालय कार्यालय में नियमित रूप से बैठें और छात्रों एवं शोधार्थियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

फिलहाल इस विरोध प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है। छात्रों की निगाहें अब विश्वविद्यालय प्रशासन की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: रामगढ़ में 8-9 अगस्त को लगेगा विशेष मतदाता शिविर, एक ही बूथ पर जुड़ेंगे परिवार के सभी नाम!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top