11
BREAKING NEWS
बिहार कांग्रेस में राहुल कुमार की नई पारी; संगठन से मीडिया तक बढ़ा दायरा, मिली जोनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी!अनंत सिंह पर JDU का एक्शन जारी; पार्टी से निष्कासन के बाद अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, विधायकी खत्म कराने की तैयारी!सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की हत्या, सरबेला पुल के पास बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; इलाके में तनाव!सीतामढ़ी में कथित फर्जी पत्रकार रणधीर कुमार गिरफ्तार, POCSO के तहत केस, नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई!जमीन के लिए सड़क पर उतरे किसान, सांसद सुधाकर सिंह समेत कई नेता हिरासत में; नवादा में गंगाजल फेज-2 परियोजना को लेकर बढ़ा विरोध!दुबला-पतला था, इसलिए भाग गया; थाने से आरोपी के फरार होने पर थानाध्यक्ष की दलील चर्चा में, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!खरगे के बयान पर BJP और तेजस्वी आमने-सामने! तेजस्वी ने आखिर क्यों कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है बीजेपी?लखीसराय में बच्चों के सुरक्षित बचपन की पहल, नाथ पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर; POCSO और बाल अधिकारों पर चर्चा!जहानाबाद में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 4-5 राउंड गोली चलाने का आरोप, ईंट-पत्थर से गाड़ी के शीशे चकनाचूर!स्टेशन की सफाई के लिए दो बकरियों की ड्यूटी, मशीन नहीं, घास चरकर करेंगी सफाई; जापान का अनोखा प्रयोग चर्चा में!चाचा का सोना बेचकर खरीदी Thar, फिर उन्हीं को बुलाकर कराई पूजा; महाराष्ट्र की इस कहानी ने सबको चौंकाया!चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!
No menu items available
BREAKING
बिहार कांग्रेस में राहुल कुमार की नई पारी; संगठन से मीडिया तक बढ़ा दायरा, मिली जोनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी!अनंत सिंह पर JDU का एक्शन जारी; पार्टी से निष्कासन के बाद अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, विधायकी खत्म कराने की तैयारी!सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की हत्या, सरबेला पुल के पास बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; इलाके में तनाव!सीतामढ़ी में कथित फर्जी पत्रकार रणधीर कुमार गिरफ्तार, POCSO के तहत केस, नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई!जमीन के लिए सड़क पर उतरे किसान, सांसद सुधाकर सिंह समेत कई नेता हिरासत में; नवादा में गंगाजल फेज-2 परियोजना को लेकर बढ़ा विरोध!दुबला-पतला था, इसलिए भाग गया; थाने से आरोपी के फरार होने पर थानाध्यक्ष की दलील चर्चा में, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!खरगे के बयान पर BJP और तेजस्वी आमने-सामने! तेजस्वी ने आखिर क्यों कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है बीजेपी?लखीसराय में बच्चों के सुरक्षित बचपन की पहल, नाथ पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर; POCSO और बाल अधिकारों पर चर्चा!जहानाबाद में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 4-5 राउंड गोली चलाने का आरोप, ईंट-पत्थर से गाड़ी के शीशे चकनाचूर!स्टेशन की सफाई के लिए दो बकरियों की ड्यूटी, मशीन नहीं, घास चरकर करेंगी सफाई; जापान का अनोखा प्रयोग चर्चा में!चाचा का सोना बेचकर खरीदी Thar, फिर उन्हीं को बुलाकर कराई पूजा; महाराष्ट्र की इस कहानी ने सबको चौंकाया!चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार कांग्रेस में राहुल कुमार की नई पारी; संगठन से मीडिया तक बढ़ा दायरा, मिली जोनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी!
3 hours ago
अनंत सिंह पर JDU का एक्शन जारी; पार्टी से निष्कासन के बाद अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, विधायकी खत्म कराने की तैयारी!
3 hours ago
सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की हत्या, सरबेला पुल के पास बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; इलाके में तनाव!
3 hours ago
सीतामढ़ी में कथित फर्जी पत्रकार रणधीर कुमार गिरफ्तार, POCSO के तहत केस, नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई!
3 hours ago
जमीन के लिए सड़क पर उतरे किसान, सांसद सुधाकर सिंह समेत कई नेता हिरासत में; नवादा में गंगाजल फेज-2 परियोजना को लेकर बढ़ा विरोध!
4 hours ago

Bihar: मोकामा में एक साथ बुझ गए दो घरों के चिराग… गंगा घाट के गड्ढे ने छीनी दो किशोरों की जिंदगी!

मोकामा: मोकामा प्रखंड के दरियापुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गंगा किनारे...

मोकामा: मोकामा प्रखंड के दरियापुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गंगा किनारे स्नान करने गए दो किशोर गहरे पानी में बने गड्ढे में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

पैर फिसलने से गहरे पानी में गए

जानकारी के अनुसार, दरियापुर गांव के रहने वाले 12 वर्षीय मोहम्मद रेहान और 15 वर्षीय मोहम्मद जैद शुक्रवार को काली स्थान घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान अचानक दोनों का पैर फिसल गया और वे गंगा किनारे बने गहरे गड्ढे में चले गए।

मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को पानी से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

अस्पताल पहुंचने से पहले नहीं बची जान

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को पानी से बाहर निकाला और तत्काल हाथीदह थाना पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका।

चिकित्सकों ने दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद हाथीदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल बाढ़ भेज दिया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

ग्रामीणों में आक्रोश, SDRF तैनाती की मांग

हादसे के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोकामा क्षेत्र में गंगा में डूबने की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां स्थायी रूप से SDRF की तैनाती नहीं की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में मोकामा प्रखंड क्षेत्र में डूबने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद SDRF टीम की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से लोगों को हर बार अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है।

ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा व्यवस्था की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और मोकामा में जल्द से जल्द SDRF की स्थायी तैनाती की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: छात्र प्रदर्शन या हिंसक बवाल? जहानाबाद में पत्थरबाजी और फायरिंग के बाद IG पहुंचे मौके पर… जानिए पुलिस की कार्रवाई और आगे की तैयारी!

विकास कुमार, मोकामा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top