34
BREAKING NEWS
Jharkhand: रामगढ़ में 8-9 अगस्त को लगेगा विशेष मतदाता शिविर, एक ही बूथ पर जुड़ेंगे परिवार के सभी नाम!Bihar: श्रृंगीऋषि धाम श्रावणी मेले की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं के लिए लगाए जाएंगे 5 मोबाइल शौचालय!Jharkhand: रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी, परीक्षा धांधली के खिलाफ विधानसभा घेराव से पहले हंगामा; CM बोले- छात्रों से बातचीत को तैयार!Bihar: मोतिहारी में तालाब ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, एक मां और चार बच्चों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम!Jharkhand: JPSC-JSSC आंदोलन में बढ़ी हलचल, राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी; धरनास्थल पहुंचे SDM-ADM, बातचीत की उम्मीद जगी!Bihar: नशे के खिलाफ बिहार पुलिस का बड़ा अभियान, मुंगेर में स्मैक तो कैमूर में 71 लाख का गांजा बरामद!Bihar: मुंबई में चोरी, दरभंगा में गिरफ्तारी, एक्ट्रेस लोपामुद्रा राउत के घर लूट की पूरी कहानी!बिहार में मौत के मुआवजे में भी रिश्वत, बेगूसराय में 4 हजार लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार!Bihar: डांट से घर छोड़ा, नरक में पहुंची छात्रा; कोलकाता से भागलपुर तक ‘सौदे’ का खेल, मुजफ्फरपुर की छात्रा के साथ नालंदा की युवती भी रेस्क्यू!झारखंड: रांची में 800 किलो मिलावटी खोवा-पनीर बरामद, बाजार में पहुंचने से पहले कार्रवाई!झारखंड: छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, फोन पर अभ्यर्थियों से की बात, बोले- जायज मांगों के साथ खड़ी है कांग्रेस!बिहार: मोबाइल की जिद में 100 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा किशोर, मची अफरा-तफरी!बिहार: पटरी पार करने के दौरान अचानक आई एक्सप्रेस ट्रेन, बड़हिया रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, बाल-बाल बची यात्रियों की जान!बिहार: कुर्सी बड़ी या संपत्ति का खेल? सहरसा DPO पर EOU की बड़ी कार्रवाई!बिहार: सड़क पर मौत, फिर गुस्से का विस्फोट, पटना में बस फूंकी, पुलिस चेक पोस्ट में आग!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: रामगढ़ में 8-9 अगस्त को लगेगा विशेष मतदाता शिविर, एक ही बूथ पर जुड़ेंगे परिवार के सभी नाम!Bihar: श्रृंगीऋषि धाम श्रावणी मेले की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं के लिए लगाए जाएंगे 5 मोबाइल शौचालय!Jharkhand: रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी, परीक्षा धांधली के खिलाफ विधानसभा घेराव से पहले हंगामा; CM बोले- छात्रों से बातचीत को तैयार!Bihar: मोतिहारी में तालाब ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, एक मां और चार बच्चों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम!Jharkhand: JPSC-JSSC आंदोलन में बढ़ी हलचल, राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी; धरनास्थल पहुंचे SDM-ADM, बातचीत की उम्मीद जगी!Bihar: नशे के खिलाफ बिहार पुलिस का बड़ा अभियान, मुंगेर में स्मैक तो कैमूर में 71 लाख का गांजा बरामद!Bihar: मुंबई में चोरी, दरभंगा में गिरफ्तारी, एक्ट्रेस लोपामुद्रा राउत के घर लूट की पूरी कहानी!बिहार में मौत के मुआवजे में भी रिश्वत, बेगूसराय में 4 हजार लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार!Bihar: डांट से घर छोड़ा, नरक में पहुंची छात्रा; कोलकाता से भागलपुर तक ‘सौदे’ का खेल, मुजफ्फरपुर की छात्रा के साथ नालंदा की युवती भी रेस्क्यू!झारखंड: रांची में 800 किलो मिलावटी खोवा-पनीर बरामद, बाजार में पहुंचने से पहले कार्रवाई!झारखंड: छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, फोन पर अभ्यर्थियों से की बात, बोले- जायज मांगों के साथ खड़ी है कांग्रेस!बिहार: मोबाइल की जिद में 100 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा किशोर, मची अफरा-तफरी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: रामगढ़ में 8-9 अगस्त को लगेगा विशेष मतदाता शिविर, एक ही बूथ पर जुड़ेंगे परिवार के सभी नाम!
19 seconds ago
Bihar: श्रृंगीऋषि धाम श्रावणी मेले की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं के लिए लगाए जाएंगे 5 मोबाइल शौचालय!
10 minutes ago
Jharkhand: रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी, परीक्षा धांधली के खिलाफ विधानसभा घेराव से पहले हंगामा; CM बोले- छात्रों से बातचीत को तैयार!
23 minutes ago
Bihar: मोतिहारी में तालाब ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, एक मां और चार बच्चों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम!
38 minutes ago
Jharkhand: JPSC-JSSC आंदोलन में बढ़ी हलचल, राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी; धरनास्थल पहुंचे SDM-ADM, बातचीत की उम्मीद जगी!
48 minutes ago

Jharkhand: रामगढ़ में 8-9 अगस्त को लगेगा विशेष मतदाता शिविर, एक ही बूथ पर जुड़ेंगे परिवार के सभी नाम!

रामगढ़: जिले के योग्य नागरिकों के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार कराने का सुनहरा मौका है। जिला...

रामगढ़: जिले के योग्य नागरिकों के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार कराने का सुनहरा मौका है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 8 और 9 अगस्त 2026 को विशेष मतदाता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा। शिविर में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के साथ-साथ मतदाता सूची में सुधार और स्थानांतरण से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे।

18 वर्ष पूरे कर चुके युवा जुड़वा सकेंगे नाम

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिन युवाओं की उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है या होने वाली है, वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पात्र नागरिक अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर प्रपत्र-6 के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

एक ही मतदान केंद्र पर जुड़ सकेंगे परिवार के नाम

शिविर में परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज होने की स्थिति में उन्हें एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए मतदाता प्रपत्र-8 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार, नया ईपीक कार्ड बनवाने, निवास स्थान परिवर्तन और दिव्यांग मतदाताओं के रूप में चिन्हित कराने के लिए भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

डीसी ने की मतदान पंजीकरण की अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर वोट महत्वपूर्ण है। सभी पात्र नागरिक अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि विशेष शिविर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए बीएलओ को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: श्रृंगीऋषि धाम श्रावणी मेले की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं के लिए लगाए जाएंगे 5 मोबाइल शौचालय!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top