5
BREAKING NEWS
अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा 'बुद्धं शरणं गच्छामि' का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!
No menu items available
BREAKING
अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!
3 minutes ago
मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!
22 minutes ago
गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!
34 minutes ago
एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!
39 minutes ago
मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!
53 minutes ago

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!

पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों अपने भव्य आयोजन और अनोखे इंतजामों को लेकर...

पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों अपने भव्य आयोजन और अनोखे इंतजामों को लेकर चर्चा में है। पटना से सटे उनके पैतृक गांव नदवां में बुधवार, 25 नवंबर को शादी समारोह के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। शादी से पहले आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ लोग घुड़दौड़ देखने के लिए बिजली के टावरों पर भी चढ़ गए।

आयोजन से जुड़े दावों के मुताबिक, घुड़दौड़ देखने के लिए करीब एक लाख लोग पहुंचे। प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागी को थार गाड़ी देने की घोषणा की गई है, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले को बाइक और तीसरे स्थान पर रहने वाले को स्कूटी मिलेगी। घुड़दौड़ के मैदान में अनंत सिंह भी पहुंचे और मंच से प्रतियोगिता का नजारा देखा।

हाथी पर सवार होकर करेंगे समधी मिलन

शादी समारोह का एक और खास आकर्षण अनंत सिंह का समधी मिलन है। इसके लिए दो हाथियों की व्यवस्था किए जाने की जानकारी है। बताया गया है कि अनंत सिंह हाथी पर सवार होकर समधी मिलन करेंगे। वहीं, रात नौ बजे शिवांगी और ऋषिकेश का जयमाला कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए फूलों और रंगीन रोशनी से सजा भव्य मंच तैयार किया गया है।

लाखों मेहमानों के भोजन का इंतजाम

शादी में मेहमानों के स्वागत और भोजन के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्था की गई है। आयोजन से जुड़े दावे के अनुसार, करीब चार लाख लोगों के भोजन का इंतजाम किया गया है। इसके लिए 300 से अधिक चूल्हे लगाए गए हैं और करीब 500 हलवाई एवं कारीगर पकवान तथा मिठाइयां तैयार करने में जुटे हैं। आम मेहमानों और वीआईपी अतिथियों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। भोजन के लिए 30 स्टॉल लगाए जाने की भी जानकारी दी गई है।

हेलीकॉप्टर से आने वाले मेहमानों के लिए तीन हेलीपैड तैयार किए गए हैं। वहीं, पटना के बिहटा से आने वाली बारात में 151 गाड़ियों के शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, इन व्यवस्थाओं और मेहमानों की संख्या से जुड़े आंकड़े आयोजक पक्ष के दावे हैं।

ललन सिंह और बृजभूषण सिंह समेत पहुंचे कई बड़े चेहरे

शादी समारोह में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, नवादा सांसद विवेक ठाकुर और पूर्व सांसद साधु यादव सहित कई प्रमुख लोग पहुंचे। उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह भी हेलीकॉप्टर से नदवां पहुंचे। अनंत सिंह से अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा।”

शादी समारोह में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को और चर्चा में ला दिया है। अब सबकी निगाहें रात के जयमाला और विवाह की रस्मों पर टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़े: मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top