21
BREAKING NEWS
JDU में फिर बगावत की आहट! अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- जो हमारा साथ नहीं दिया, हम उसका कैसे दें?चप्पल कांड से ‘वोट की चोट’ तक; प्रशांत किशोर ने मंत्री विवाद को बनाया बिहार की सियासत का आईना!बेटियां विदेश में पढ़ीं, हम यहीं मरेंगे… तेजस्वी का संजय झा पर सीधा वार, बिहार की सियासत में फिर गरमाया ‘बिहारी बनाम NRI’ मुद्दा!महिला पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी, DM की गाड़ी रोकने का प्रयास… बक्सर में कई लोगों पर FIR!खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती!नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा...’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
JDU में फिर बगावत की आहट! अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- जो हमारा साथ नहीं दिया, हम उसका कैसे दें?चप्पल कांड से ‘वोट की चोट’ तक; प्रशांत किशोर ने मंत्री विवाद को बनाया बिहार की सियासत का आईना!बेटियां विदेश में पढ़ीं, हम यहीं मरेंगे… तेजस्वी का संजय झा पर सीधा वार, बिहार की सियासत में फिर गरमाया ‘बिहारी बनाम NRI’ मुद्दा!महिला पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी, DM की गाड़ी रोकने का प्रयास… बक्सर में कई लोगों पर FIR!खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती!नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा…’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

JDU में फिर बगावत की आहट! अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- जो हमारा साथ नहीं दिया, हम उसका कैसे दें?
5 hours ago
चप्पल कांड से ‘वोट की चोट’ तक; प्रशांत किशोर ने मंत्री विवाद को बनाया बिहार की सियासत का आईना!
5 hours ago
बेटियां विदेश में पढ़ीं, हम यहीं मरेंगे… तेजस्वी का संजय झा पर सीधा वार, बिहार की सियासत में फिर गरमाया ‘बिहारी बनाम NRI’ मुद्दा!
5 hours ago
महिला पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी, DM की गाड़ी रोकने का प्रयास… बक्सर में कई लोगों पर FIR!
5 hours ago
खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती!
5 hours ago

Bihar: सट्टेबाजी ऐप वालों की खैर नहीं, बिहार विधानसभा में नया कानून, पहली बार पकड़े गए तो 3 साल तक जेल!

पटना: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सरकार ने राज्य के विकास और नए कानूनों को लेकर बड़ा...

पटना: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सरकार ने राज्य के विकास और नए कानूनों को लेकर बड़ा खाका पेश किया। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। इस अनुपूरक बजट का आकार 87,383.43 करोड़ रुपये है।

सरकार ने इस सत्र में कुल 13 विधेयक पेश करने की तैयारी की है। इनमें से कई ऐसे विधेयक हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों, कारोबारियों और जमीन से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

सबसे बड़ा बदलाव ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी को लेकर किया गया है। नए प्रावधान के अनुसार अब मोबाइल या कंप्यूटर में सट्टेबाजी से जुड़े ऐप रखना भी अपराध की श्रेणी में आएगा।

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सख्त कानून

प्रस्तावित बिहार जुआ प्रतिषेध विधेयक के तहत ऑनलाइन जुआ, सट्टा, मटका और भाग्य आधारित गेमिंग गतिविधियों पर रोक लगाने का प्रावधान किया गया है।

पहली बार ऑनलाइन जुआ खेलते पकड़े जाने पर 1 से 3 साल तक की सजा और 5 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। वहीं दोबारा पकड़े जाने पर सजा बढ़ाकर 7 साल तक की जा सकती है।

सरकार का कहना है कि युवाओं को ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए की लत से बचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

कृषि भूमि पर उद्योग लगाने की प्रक्रिया होगी आसान

सरकार ने उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कृषि भूमि के इस्तेमाल से जुड़े नियमों में बदलाव की तैयारी की है।

कृषि भूमि सम्परिवर्तन विधेयक के तहत अब खेती वाली जमीन को व्यावसायिक उपयोग में बदलने की प्रक्रिया आसान होगी। इससे उद्योग लगाने वाले लोगों को कम कागजी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

जमीन के दाखिल-खारिज पर लगेगा शुल्क

बिहार में अब तक जमीन के म्यूटेशन यानी दाखिल-खारिज की प्रक्रिया मुफ्त थी, लेकिन नए संशोधन के बाद इसके लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा।

सरकार का कहना है कि इससे राजस्व बढ़ेगा और भविष्य में जरूरत के अनुसार शुल्क में बदलाव किया जा सकता है।

जमीन की गलत कीमत बताने वालों पर कार्रवाई

भारतीय स्टाम्प बिहार संशोधन विधेयक के तहत जमीन की वास्तविक कीमत छिपाकर रजिस्ट्री कराने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।

अब निबंधन अधिकारियों को संपत्ति के सही बाजार मूल्य का निर्धारण करने के लिए ज्यादा अधिकार दिए जाएंगे, जिससे राजस्व चोरी पर रोक लगाई जा सके।

सरकार की प्राथमिकता में रोजगार और विकास

अनुपूरक बजट में सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, आधारभूत संरचना और विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी है।

सरकार का दावा है कि नए कानून और बजट प्रावधान बिहार को निवेश के लिए बेहतर राज्य बनाने और 2047 तक विकसित राज्य के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बिहार में वाहन खरीदना अब महंगा, बाइक-स्कूटी से लेकर कार-ट्रक तक बढ़ा टैक्स, 23 जुलाई से जेब पर पड़ेगा असर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top