15
BREAKING NEWS
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!
No menu items available
BREAKING
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!
7 hours ago
किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!
8 hours ago
बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!
8 hours ago
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!
8 hours ago
लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!
8 hours ago

कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!

लखीसराय: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लखीसराय के स्कूलों में भक्ति, संस्कृति और बच्चों की प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने...

लखीसराय: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लखीसराय के स्कूलों में भक्ति, संस्कृति और बच्चों की प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल, सुनैना नगर बाईपास रोड के परिसर में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। वहीं, लाल इंटरनेशनल स्कूल की लखीसराय शाखा में भी कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया।

सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी को लेकर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों और आकर्षक झांकियों से सजाया गया था। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व विधायक फुलेना सिंह, बीएड कॉलेज के निदेशक मृत्युंजय सर, शिवराम सर, बमबम सर एवं विद्यालय के उप-प्राचार्य लाल कृष्ण सर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

‘कृष्ण का जीवन देता है सही राह पर चलने की सीख’

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक फुलेना सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज को अधर्म के खिलाफ खड़े होने और सत्य एवं सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेशों से प्रेरणा लेने की बात कही।

इसके बाद विद्यालय के उप-प्राचार्य लाल कृष्ण सर ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और सभी छात्र-छात्राओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

मंच पर उतरी कृष्ण की कहानी, बच्चों ने जीता दिल

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा विद्यार्थियों की विशेष नाट्य प्रस्तुति रही। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनसे जुड़े पात्रों को मंच पर जीवंत कर दिया।

नाटक में सर्वविद्या ने श्रीकृष्ण, साक्षी ने राधा, सोनम ने रुक्मिणी, आयुष ने कंस और हर्ष ने सुदामा की भूमिका निभाई। बच्चों के अभिनय, संवाद और प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।

मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास और पात्रों के अनुरूप उनकी प्रस्तुति देखकर अतिथियों और अभिभावकों ने जमकर सराहना की।

कजरी और सिहर ने बढ़ाई सांस्कृतिक रंगत

जन्माष्टमी समारोह में सिर्फ कृष्ण की लीला ही नहीं, बल्कि बिहार की लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक भी देखने को मिली। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कजरी और सिहर लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

लोकनृत्य की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्साह से भर दिया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिभा को देखकर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथियों और कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और जन्माष्टमी समारोह का समापन हुआ।

लाल इंटरनेशनल स्कूल में भी कृष्ण भक्ति की धूम

उधर, लाल इंटरनेशनल स्कूल, लखीसराय शाखा में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी को लेकर उत्सवी माहौल रहा और बच्चों ने पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाया।

दोनों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय परंपरा, लोक संस्कृति और धार्मिक कथाओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, अभिनय क्षमता और मंचीय आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देते हैं।

लखीसराय में जन्माष्टमी के मौके पर स्कूल परिसरों में सजे कान्हा, रंग-बिरंगी सजावट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और बच्चों की मुस्कान ने पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया।

ये खबर भी पढ़े: वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top