21
BREAKING NEWS
बेटियां विदेश में पढ़ीं, हम यहीं मरेंगे… तेजस्वी का संजय झा पर सीधा वार, बिहार की सियासत में फिर गरमाया ‘बिहारी बनाम NRI’ मुद्दा!महिला पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी, DM की गाड़ी रोकने का प्रयास… बक्सर में कई लोगों पर FIR!खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती!नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा...’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा... अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!
No menu items available
BREAKING
बेटियां विदेश में पढ़ीं, हम यहीं मरेंगे… तेजस्वी का संजय झा पर सीधा वार, बिहार की सियासत में फिर गरमाया ‘बिहारी बनाम NRI’ मुद्दा!महिला पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी, DM की गाड़ी रोकने का प्रयास… बक्सर में कई लोगों पर FIR!खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती!नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा…’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बेटियां विदेश में पढ़ीं, हम यहीं मरेंगे… तेजस्वी का संजय झा पर सीधा वार, बिहार की सियासत में फिर गरमाया ‘बिहारी बनाम NRI’ मुद्दा!
4 minutes ago
महिला पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी, DM की गाड़ी रोकने का प्रयास… बक्सर में कई लोगों पर FIR!
14 minutes ago
खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती!
24 minutes ago
नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!
33 minutes ago
मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा…’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!
39 minutes ago

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!

पटना: बिहार में शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 10 IPS और...

पटना: बिहार में शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 10 IPS और 3 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की है। गृह विभाग की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा सीवान के पूर्व SP पूरन कुमार झा की तैनाती को लेकर है। पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे पूरन झा को अब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का SP बनाया गया है। वहीं कोमल मीणा को पटना ग्रामीण का नया SP नियुक्त किया गया है।

पटना में भी बदली पुलिस की जिम्मेदारी

पटना में ASP के पद पर तैनात रहीं सुषमा नागर को पटना विधि-व्यवस्था SDPO की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं समस्तीपुर की ASP रहीं अनिकेत कुमार द्विवेदी को SDPO-1, जहानाबाद बनाया गया है।

गया की ASP दीप्ति मोनाली को जमुई SDPO की जिम्मेदारी मिली है। पूर्वी चंपारण के ASP हेमंत सिंह अब भागलपुर नगर SDPO होंगे, जबकि पश्चिम चंपारण के ASP कार्तिकेय एके को मुजफ्फरपुर SDPO बनाया गया है।

दरभंगा के ASP केतन अशोक इंगोले को नवादा के रजौली SDPO की जिम्मेदारी मिली है। मुजफ्फरपुर के ASP रहे प्रसन्ना कुमार एमबी को नरकटियागंज SDPO और भागलपुर के ASP रहे सईम रजा को भागलपुर SDPO बनाया गया है।

कुंदन कुमार को SP प्रशासन की कमान

पटना ग्रामीण के SP रहे बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी कुंदन कुमार को अब SP प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं SP प्रशासन रहे सोनू कुमार राय को वैशाली ग्रामीण SP बनाया गया है।

EOU में DSP रहे दिलीप कुमार का भी तबादला हुआ है। उन्हें त्रिवेणीगंज SDPO की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IAS अधिकारियों के विभाग भी बदले

पुलिस महकमे के साथ-साथ IAS अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव किया गया है। 2011 बैच के IAS नवीन कुमार को BIADA के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास पहले से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के विशेष सचिव के साथ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रभारी सचिव और बिहार स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन के MD का अतिरिक्त प्रभार है।

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार को BIADA के MD के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

विवेक रंजन मैत्रेय अब संभालेंगे खेल विभाग

2017 बैच के IAS विवेक रंजन मैत्रेय को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर सचिव पद से स्थानांतरित कर खेल निदेशक बनाया गया है। अब तक राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन के पास खेल निदेशक का अतिरिक्त प्रभार था।

अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की कमान

2017 बैच के IAS अधिकारी अनिल कुमार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक पद से स्थानांतरित कर बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उनके पास बिहार राज्य संवाद समिति के MD का अतिरिक्त प्रभार भी था।

अभिषेक पलासिया को शैक्षणिक आधारभूत संरचना की जिम्मेदारी

2020 बैच के IAS अभिषेक पलासिया को पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव पद से स्थानांतरित कर बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड का MD बनाया गया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर को अगले आदेश तक उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

कुल मिलाकर बिहार सरकार के इस बड़े तबादले में पुलिस से लेकर प्रशासन तक कई अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

ये खबर भी पढ़े: कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top