16
BREAKING NEWS
किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!पितरों के मोक्ष की आस में सज उठा गया, शंखनाद के साथ शुरू हुआ पितृपक्ष मेला, सीएम ने किया उदघाटन!समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, 5 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार!मंदार पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस का शिकंजा कसा; तीन युवक हिरासत में!सीएम के काफिले के सामने गूंजी अभ्यर्थियों की मांग, तख्ती दिखाकर बोले- खाली न जाए सीट इस बार!शेखपुरा में राजद का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका!एशियन गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड; सुरुचि-कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रचा इतिहास!पूर्व मध्य रेल में पेयजल गुणवत्ता जांच का विशेष अभियान, स्टेशनों-कॉलोनियों में सघन परीक्षण!रेलवे स्कूल दानापुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की सीख!सुपौल में नकली गुलाब जल पैकिंग का खुलासा, 3,600 से ज्यादा बोतलें बरामद!सीतामढ़ी में कथित देह व्यापार नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार, ATS-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई!मंदार पर्वत पर युवती से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल, छह अज्ञात युवकों पर केस!नाबालिगों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार!पूर्व नगर विधायक पर 25 हजार का इनाम, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज!
No menu items available
BREAKING
किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!पितरों के मोक्ष की आस में सज उठा गया, शंखनाद के साथ शुरू हुआ पितृपक्ष मेला, सीएम ने किया उदघाटन!समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, 5 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार!मंदार पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस का शिकंजा कसा; तीन युवक हिरासत में!सीएम के काफिले के सामने गूंजी अभ्यर्थियों की मांग, तख्ती दिखाकर बोले- खाली न जाए सीट इस बार!शेखपुरा में राजद का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका!एशियन गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड; सुरुचि-कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रचा इतिहास!पूर्व मध्य रेल में पेयजल गुणवत्ता जांच का विशेष अभियान, स्टेशनों-कॉलोनियों में सघन परीक्षण!रेलवे स्कूल दानापुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की सीख!सुपौल में नकली गुलाब जल पैकिंग का खुलासा, 3,600 से ज्यादा बोतलें बरामद!सीतामढ़ी में कथित देह व्यापार नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार, ATS-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!
10 hours ago
किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!
10 hours ago
पितरों के मोक्ष की आस में सज उठा गया, शंखनाद के साथ शुरू हुआ पितृपक्ष मेला, सीएम ने किया उदघाटन!
10 hours ago
समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, 5 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार!
10 hours ago
मंदार पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस का शिकंजा कसा; तीन युवक हिरासत में!
10 hours ago

Bihar: रेल कर्मचारियों के इलाज को मिली बड़ी सौगात, पटना CSSH में 7.28 करोड़ के आधुनिक मेडिकल उपकरण लगाए गए!

पटना: पूर्व मध्य रेल के केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (CSSH), पटना में रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा...

पटना: पूर्व मध्य रेल के केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (CSSH), पटना में रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल में 7 करोड़ 28 लाख 20 हजार 943 रुपये की लागत के आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए गए हैं।

सोमवार को इन अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और पूमरे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह ने किया। ये उपकरण इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRFC) द्वारा उपलब्ध कराई गई निधि से खरीदे गए हैं।

लैप्रोस्कोपी से लेकर कार्डियक मॉनिटर तक आधुनिक मशीनें

अस्पताल में लगाए गए उपकरणों में लैप्रोस्कोपिक मशीन, इकोकार्डियो स्कैनिंग मशीन, मल्टीपैरामीटर कार्डियक मॉनिटर, मोटराइज्ड बेड, CTG मशीन, OT टेबल और ECG मशीन समेत कई आधुनिक चिकित्सा उपकरण शामिल हैं।

इन उपकरणों के उपलब्ध होने से अस्पताल में मरीजों की जांच और इलाज की सुविधाओं में विस्तार होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अत्याधुनिक मशीनों से इलाज की गुणवत्ता में सुधार आने के साथ गंभीर मरीजों के उपचार में भी मदद मिलेगी।

IRFC के सहयोग से बढ़ी अस्पताल की क्षमता

कार्यक्रम में IRFC के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज कुमार दूबे, अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. एन.के. सजीव, चिकित्सा निदेशक डॉ. सुबोध कुमार मिश्र सहित पूर्व मध्य रेल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने IRFC के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने सीमित समय में चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया पूरी करने के लिए संबंधित अधिकारियों की भी सराहना की।

मरीजों को लगातार मिलती रहेगी चिकित्सा सहायता

पूमरे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह ने कहा कि विशेष अवसरों पर अस्पताल में मरीजों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की पहल आगे भी जारी रहेगी।

वहीं IRFC के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज कुमार दूबे ने कहा कि संस्था अपने लाभ के एक हिस्से का उपयोग कल्याणकारी कार्यों में भी करती है।

रेल कर्मचारियों को मिलेगा सीधा फायदा

आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना से पटना स्थित केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज की सुविधाएं और मजबूत होंगी। इसका सीधा लाभ रेल कर्मचारियों और अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मिलेगा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. संध्या किरण, एसीएचडी/सामान्य एवं डॉ. ए.के. ओझा, एसीएचडी/एडमिन ने किया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: शेखपुरा: 33 हजार KV की नई लाइन जोड़ने को लेकर मंगलवार को 3 घंटे ठप रहेगी बिजली!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top