21
BREAKING NEWS
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
No menu items available
BREAKING
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!
19 seconds ago
जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!
12 minutes ago
शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!
24 minutes ago
सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!
32 minutes ago
1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!
46 minutes ago

कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!

पटना: बिहार की राजधानी पटना में कर्ज की रकम को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते गंभीर घटना में बदल...

पटना: बिहार की राजधानी पटना में कर्ज की रकम को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते गंभीर घटना में बदल गया। चौक थाना क्षेत्र के पूर्व दरवाजा मोड़ के पास शुक्रवार, 25 सितंबर की रात एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 31 वर्षीय आशुतोष उर्फ आशू राज झुलस गया। वहीं, मौके पर मौजूद 40 वर्षीय उदय राय भी पेट्रोल की चपेट में आने से झुलस गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का इलाज नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में चल रहा है।

कर्ज की रकम को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, कैमाशिकोह निवासी उपेंद्र ने आशुतोष उर्फ आशू राज को कुछ रुपये कर्ज के तौर पर दिए थे। शुक्रवार रात उपेंद्र कथित तौर पर कर्ज की रकम वापस मांगने के लिए आशुतोष के पास पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच रुपये को लेकर बातचीत शुरू हुई।

बताया जा रहा है कि रकम तत्काल वापस नहीं किए जाने को लेकर विवाद बढ़ता गया। आरोप है कि इसी दौरान उपेंद्र ने आशुतोष पर पेट्रोल छिड़क दिया और उसे आग लगाने की कोशिश की।

बीच में आया दूसरा युवक भी झुलसा

घटना के दौरान पेट्रोल की चपेट में आने से आशुतोष झुलस गया। इसी दौरान कैमाशिकोह मोड़ के पास मंचूरियन लेने पहुंचे 40 वर्षीय उदय राय भी पेट्रोल की चपेट में आ गए और झुलस गए।

अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचे थानाध्यक्ष, आरोपित की पहचान का दावा

घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। चौक थानाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपित की पहचान किए जाने की बात कही है।

पुलिस अब कर्ज के लेन-देन से जुड़े विवाद के साथ-साथ घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके।

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों घायलों का NMCH में इलाज चल रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ये खबर भी पढ़े: जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top