32
BREAKING NEWS
Bihar: किसान नेता पंडित कार्यानन्द शर्मा की 125वीं जयंती पर स्वावलंबन का संकल्प!Bihar: शेखपुरा में कांग्रेस का झंडा अभियान शुरू, 1000 घरों पर फहराएगा पार्टी का झंडा!Bihar: मुंगेर में ITC गेट पर मजदूरों का धरना, तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी!Bihar: पटना में पेंट फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियां काबू में जुटे!Bihar: मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार!Bihar: बाबा हरिगिरि धाम में कांवरियों पर SI ने बरसाए डंडे, वीडियो वायरल होने पर निलंबित!Bihar: नालंदा में मिड-डे मील खाने के बाद 40 से अधिक बच्चे बीमार, 'सर्फ मिलाने' के आरोप पर जांच जारी!Bihar: शेखपुरा सदर अस्पताल में शव एम्बुलेंस की बदहाली, धक्का देने पर होती है स्टार्ट; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल!Jharkhand: झारखंड में 5 लाख का इनामी JJMP कमांडर AK-56 के साथ गिरफ्तार!Bihar: माफियाओं की काली कमाई पर बिहार पुलिस का सबसे बड़ा वार, 256 अपराधियों की संपत्ति जब्ती की तैयारी!Bihar: जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध के आरोप में पूर्णिया का युवक गिरफ्तार, मेरठ से ATS की कार्रवाई!Bihar: ‘सुपर CM जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा परिसर, मुस्कुराते रहे नीतीश; सियासी गलियारों में बढ़ी चर्चा!Bihar: अशोकधाम भगदड़ पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, बोले- 7 मौतों के बाद भी किसी अफसर पर कार्रवाई नहीं!Bihar: मजदूरी मांगने पर गोली’ से गरमाई सियासत, रोहतास पहुंचे दीपांकर; बोले- यह सिर्फ हत्या नहीं, व्यवस्था पर सवाल!Bihar: बिहार में IAS तबादले का ‘मिशन 5’: पांच जिलों के DM बदले, पटना की कमान भी नई; बड़े विभागों में भी उलटफेर!
No menu items available
BREAKING
Bihar: किसान नेता पंडित कार्यानन्द शर्मा की 125वीं जयंती पर स्वावलंबन का संकल्प!Bihar: शेखपुरा में कांग्रेस का झंडा अभियान शुरू, 1000 घरों पर फहराएगा पार्टी का झंडा!Bihar: मुंगेर में ITC गेट पर मजदूरों का धरना, तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी!Bihar: पटना में पेंट फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियां काबू में जुटे!Bihar: मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार!Bihar: बाबा हरिगिरि धाम में कांवरियों पर SI ने बरसाए डंडे, वीडियो वायरल होने पर निलंबित!Bihar: नालंदा में मिड-डे मील खाने के बाद 40 से अधिक बच्चे बीमार, ‘सर्फ मिलाने’ के आरोप पर जांच जारी!Bihar: शेखपुरा सदर अस्पताल में शव एम्बुलेंस की बदहाली, धक्का देने पर होती है स्टार्ट; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल!Jharkhand: झारखंड में 5 लाख का इनामी JJMP कमांडर AK-56 के साथ गिरफ्तार!Bihar: माफियाओं की काली कमाई पर बिहार पुलिस का सबसे बड़ा वार, 256 अपराधियों की संपत्ति जब्ती की तैयारी!Bihar: जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध के आरोप में पूर्णिया का युवक गिरफ्तार, मेरठ से ATS की कार्रवाई!Bihar: ‘सुपर CM जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा परिसर, मुस्कुराते रहे नीतीश; सियासी गलियारों में बढ़ी चर्चा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: किसान नेता पंडित कार्यानन्द शर्मा की 125वीं जयंती पर स्वावलंबन का संकल्प!
2 minutes ago
Bihar: शेखपुरा में कांग्रेस का झंडा अभियान शुरू, 1000 घरों पर फहराएगा पार्टी का झंडा!
10 minutes ago
Bihar: मुंगेर में ITC गेट पर मजदूरों का धरना, तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी!
15 minutes ago
Bihar: पटना में पेंट फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियां काबू में जुटे!
24 minutes ago
Bihar: मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार!
30 minutes ago

Bihar: मुंगेर में ITC गेट पर मजदूरों का धरना, तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी!

मुंगेर: अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर मुंगेर में ITC के मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है। ITC मजदूर एकता...

मुंगेर: अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर मुंगेर में ITC के मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है। ITC मजदूर एकता मंच के बैनर तले सोमवार से मजदूरों ने कंपनी के मुख्य गेट के सामने तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया। मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन और वार्ताकार यूनियन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों के जल्द समाधान की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी गई है।

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व मजदूर नेता जयराज गौतम ने किया। उन्होंने कहा कि मजदूर अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि कंपनी प्रबंधन एक पक्षीय यूनियन के साथ तालमेल कर मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी कर रहा है।

तीन प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन

मजदूर नेताओं ने वर्षों से लंबित अनुकंपा के आधार पर बहाली की प्रक्रिया शुरू करने, मजदूरों की वार्ताकार यूनियन का निष्पक्ष चुनाव कराने और मजदूरों द्वारा चुनी गई वार्ताकार यूनियन के साथ ही समझौता करने की मांग रखी है।

जयराज गौतम ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि न्याय मिलने में देरी हो सकती है, लेकिन मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजदूर अपनी एकजुटता के बल पर अधिकार लेकर रहेंगे।

यूनियन चुनाव को लेकर उठे सवाल

धरने में शामिल कुछ ITC कर्मचारियों ने यूनियन चुनाव को लेकर भी सवाल उठाए। कर्मचारियों के अनुसार, वर्ष 2011 में यूनियन का चुनाव हुआ था, जिसमें भाजपा नेता अफसर शमसी अध्यक्ष चुने गए थे। कर्मचारियों का आरोप है कि इसके बाद अब तक यूनियन का चुनाव नहीं हुआ है।

कुछ कर्मचारियों ने दावा किया कि कंपनी प्रबंधन वर्तमान में अफसर शमसी के साथ LTA (लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट) करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ना चाहता है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों पर कंपनी प्रबंधन या संबंधित यूनियन का पक्ष सामने नहीं आया है।

कर्मचारियों का कहना है कि कुछ महीने पहले प्रबंधन की ओर से चुनाव कराने की चर्चा और दबाव की बात सामने आई थी, जिससे मजदूरों को उम्मीद जगी थी कि जल्द यूनियन चुनाव होगा। लेकिन अब चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से मजदूरों में नाराजगी है।

मांगें नहीं मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धरना-प्रदर्शन को अमित मिश्रा, गौतम कुमार मिश्रा, जयंत कुमार और संतोष कुमार यादव समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मजदूरों की जायज मांगों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर तेज किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में देवेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार यादव, रविंद्र शर्मा, राकेश कुमार यादव, दीपक कुमार सिंह, नीरज कुमार पंकज, अजय कुमार, कुंदन कुमार, राजेश कुमार, अशोक कुमार ठाकुर, निलेश कुमार, गोपाल कुमार, दीपक कुमार समेत दर्जनों मजदूर मौजूद रहे।

फिलहाल ITC गेट के बाहर मजदूरों का तीन दिवसीय धरना जारी है। अब देखना होगा कि मजदूरों की मांगों पर कंपनी प्रबंधन की ओर से क्या पहल की जाती है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना में पेंट फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियां काबू में जुटे!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top