20
BREAKING NEWS
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!आरा में सुबह-सुबह बड़ी वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या!इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!
3 hours ago
दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!
3 hours ago
तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!
3 hours ago
गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!
4 hours ago
सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!
4 hours ago

Bihar: तिरंगे के रंग में रंगा किशनगंज, सड़कों पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’; हर घर तिरंगा को लेकर निकली भव्य यात्रा!

किशनगंज: स्वतंत्रता दिवस से पहले बुधवार को किशनगंज देशभक्ति के रंग में नजर आया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत...

किशनगंज: स्वतंत्रता दिवस से पहले बुधवार को किशनगंज देशभक्ति के रंग में नजर आया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पश्चिमपाली चौक से शुरू हुई यात्रा में अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों, पुलिस और एसएसबी जवानों, छात्र-छात्राओं और आम लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों की भीड़ और देशभक्ति के नारों से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत पश्चिमपाली चौक से हुई। इसके बाद यात्रा चुड़ीपट्टी, फल चौक, गांधी चौक और डे मार्केट होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के पूरे मार्ग में लोगों ने तिरंगा लहराते हुए देश के प्रति अपना उत्साह और सम्मान प्रदर्शित किया।

अधिकारियों से लेकर छात्राओं तक दिखा जोश

यात्रा में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, किशनगंज विधायक कमरुल होदा, कोचाधामन विधायक सरवर आलम और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

इसके अलावा एसएसबी और बिहार पुलिस के जवान, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और एएनएम स्कूल की छात्राओं ने भी तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अलग-अलग वर्गों के लोगों की भागीदारी ने यात्रा को जनभागीदारी का स्वरूप दे दिया।

भारत माता की जय’ से गूंजा शहर

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से किशनगंज की सड़कें गूंजती रहीं। रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। तिरंगे के साथ आगे बढ़ते लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया।

जिला प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाएं।

किशनगंज में निकली यह यात्रा सिर्फ एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रही, बल्कि शहर में देशभक्ति और एकता का संदेश देती नजर आई। स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी संख्या में लोगों का एक साथ तिरंगे के नीचे जुटना शहर के लिए खास तस्वीर बन गया।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: 30 साल से अटकी जमीन की रसीद, जनता दरबार ने बदल दी तस्वीर; आवेदन के बाद मिली राहत!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top