21
BREAKING NEWS
पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!गया में मंच पर ‘ठेकेदारी’ की बात पर सियासी तकरार, JDU विधायक के बयान पर BJP मंत्री का पलटवार!नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!
No menu items available
BREAKING
पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!
4 seconds ago
सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!
12 minutes ago
लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!
21 minutes ago
लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!
29 minutes ago
बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!
37 minutes ago

सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!

सुपौल: वीरपुर थाना क्षेत्र के खोंनटाहा गांव में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने सड़क पर...

सुपौल: वीरपुर थाना क्षेत्र के खोंनटाहा गांव में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने सड़क पर करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ घूमते देखा। रिहायशी इलाके के बीच सड़क पर इतने बड़े मगरमच्छ को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, मगरमच्छ कोसी नदी की ओर से निकलकर रिहायशी इलाके तक पहुंचा था। सड़क पर मगरमच्छ होने की सूचना तुरंत वीरपुर पुलिस और वन विभाग को दी गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही भीमनगर और वीरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से मगरमच्छ से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की और भीड़ को नियंत्रित किया। लोगों को मगरमच्छ के पास जाने से रोक दिया गया।

इसके बाद वन विभाग, वीरपुर की टीम भी मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।

प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा

फॉरेस्ट गार्ड जय कृष्ण कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सड़क पर मगरमच्छ आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और प्रयास के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि मगरमच्छ को कोसी नदी में ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।

पहले भी रिहायशी इलाकों में पहुंच चुके हैं मगरमच्छ

वीरपुर और आसपास का इलाका कोसी नदी के तटीय क्षेत्र में आता है। स्थानीय स्तर पर बताया जाता है कि वर्ष 2008 की कुसहा कोसी बाढ़ के बाद इस क्षेत्र में मगरमच्छों की मौजूदगी बढ़ी है। इससे पहले भी नदी क्षेत्र से मगरमच्छों के रिहायशी इलाकों तक पहुंचने के मामले सामने आते रहे हैं।

मंगलवार को सड़क पर करीब 8 फीट लंबे मगरमच्छ के मिलने से ग्रामीणों में डर का माहौल बना, लेकिन वन विभाग की तत्परता से उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़े: लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top