16
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!
6 hours ago
शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!
6 hours ago
महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!
6 hours ago
पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!
6 hours ago
प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!
6 hours ago

Bihar: रिटायर्ड बैंक कर्मी दंपती की घर में घुसकर हत्या, मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी!

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर रिटायर्ड बैंक कर्मी दंपती की हत्या कर इलाके में...

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर रिटायर्ड बैंक कर्मी दंपती की हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौड़ी मोहल्ले की है, जहां सोमवार शाम अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर के शव घर के अलग-अलग मंजिलों से बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने बड़ी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि अपराधी सर्जिकल ग्लव्स पहनकर घर में दाखिल हुए थे। रिटायर्ड बैंक कर्मी अशोक कुंवर के शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान मिले हैं। उनका शव घर की पहली मंजिल से बरामद किया गया।

वहीं, उनकी पत्नी नीलम कुंवर का शव तीसरी मंजिल पर मिला। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। घटनास्थल से टेप और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।

घटना का खुलासा तब हुआ जब बेंगलुरु में रह रहे दंपती के बेटे ने घर के सीसीटीवी कैमरे में गड़बड़ी देखी। उन्होंने तुरंत पड़ोसी को फोन कर घर जाकर जांच करने को कहा। पड़ोसी के पहुंचने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।

मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रामबाग चौड़ी में दंपती की हत्या हुई है। प्रथम दृष्टया चाकू से हमला कर हत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

एसएसपी ने बताया कि मौके से टेप, ग्लव्स और ईयरफोन जैसी चीजें मिली हैं। मामले के खुलासे के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

फिलहाल इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: संथाल को भूल गई सरकार, राज्यपाल से मिलकर सीता सोरेन ने उठाए सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top