33
BREAKING NEWS
सहरसा में महिला कुश्ती दंगल, साक्षी मलिक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला!पलंग के नीचे छिपाकर रखे थे 1280 बोतल कफ सिरप, सहरसा में पिता-पुत्र गिरफ्तार!लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!लखीसराय की ममता कल्याणी बनीं IPS, बिहार के 14 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, बिहार के कई शहरों को मिलेगी सुविधा!लखीसराय की अमीषा पटेल ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, लगातार दूसरी बार SGFI नेशनल स्कूल गेम्स के लिए क्वालीफाई!शेखपुरा में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, SP की सख्ती से पुलिस महकमे में हलचल!राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा को कांस्य पदक, अंडर-12 टीम संयुक्त तीसरे स्थान पर!CM सम्राट चौधरी पर मीसा भारती का तीखा हमला, बोलीं—‘अनपढ़, जाहिल और गंवार’मोतिहारी में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार; 56 करोड़ की ठगी की कथित साजिश!गोपालगंज वाहन जब्ती-नीलामी मामले में EOU का शिकंजा, तत्कालीन MVI सुनील कुमार सिंह गिरफ्तार!गोपालगंज में 12 वर्षीय संजना का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य!गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण आग, दो मासूमों की मौत, 17 लोग झुलसे; अस्पताल पहुंचे मंत्री-विधायक!लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवदुर्गा के नौ रूपों की झांकी ने मोहा मन, डांडिया की थाप पर झूमे नन्हे कलाकार!लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!
No menu items available
BREAKING
सहरसा में महिला कुश्ती दंगल, साक्षी मलिक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला!पलंग के नीचे छिपाकर रखे थे 1280 बोतल कफ सिरप, सहरसा में पिता-पुत्र गिरफ्तार!लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!लखीसराय की ममता कल्याणी बनीं IPS, बिहार के 14 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, बिहार के कई शहरों को मिलेगी सुविधा!लखीसराय की अमीषा पटेल ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, लगातार दूसरी बार SGFI नेशनल स्कूल गेम्स के लिए क्वालीफाई!शेखपुरा में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, SP की सख्ती से पुलिस महकमे में हलचल!राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा को कांस्य पदक, अंडर-12 टीम संयुक्त तीसरे स्थान पर!CM सम्राट चौधरी पर मीसा भारती का तीखा हमला, बोलीं—‘अनपढ़, जाहिल और गंवार’मोतिहारी में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार; 56 करोड़ की ठगी की कथित साजिश!गोपालगंज वाहन जब्ती-नीलामी मामले में EOU का शिकंजा, तत्कालीन MVI सुनील कुमार सिंह गिरफ्तार!गोपालगंज में 12 वर्षीय संजना का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सहरसा में महिला कुश्ती दंगल, साक्षी मलिक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला!
5 minutes ago
पलंग के नीचे छिपाकर रखे थे 1280 बोतल कफ सिरप, सहरसा में पिता-पुत्र गिरफ्तार!
9 minutes ago
लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!
19 minutes ago
लखीसराय की ममता कल्याणी बनीं IPS, बिहार के 14 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!
24 minutes ago
त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, बिहार के कई शहरों को मिलेगी सुविधा!
34 minutes ago

लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!

लखीसराय: जिले में विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन में तेजी लाने को लेकर प्रशासन...

लखीसराय: जिले में विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन में तेजी लाने को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में विधि-व्यवस्था की समीक्षा और जिला स्तरीय निगरानी समिति (DLOC) की बैठक आयोजित की गई। इसमें गंभीर आपराधिक मामलों, लंबित गिरफ्तारी वारंट, कुर्की-जप्ती की कार्रवाई और थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक में डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ सतर्कता और तत्परता से काम करें।

लंबित वारंट और फरार अभियुक्तों पर कार्रवाई के निर्देश

बैठक के दौरान गंभीर आपराधिक कांडों में दर्ज मामलों और निष्पादित कांडों की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित गिरफ्तारी वारंटों का निष्पादन करने, कुर्की-जप्ती की कार्रवाई में तेजी लाने और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।

उन्होंने विभिन्न मामलों में अब तक हुई कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने और लंबित कांडों के निष्पादन में अनावश्यक देरी नहीं होने देने का निर्देश दिया। प्रशासन की ओर से संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की प्रगति पर नजर रखने और निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

अवैध हथियार और निर्वाचन संबंधी मामलों की भी समीक्षा

बैठक में रद्द किए गए शस्त्र लाइसेंस, अवैध हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी से संबंधित कार्रवाई की समीक्षा की गई। इसके साथ ही निर्वाचन संबंधी अपराधों के तहत दर्ज मामलों के निष्पादन की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और लंबित मामलों की नियमित निगरानी की जाए।

थानों के CCTV कैमरे अविलंब चालू कराने का निर्देश

बैठक में जिले के विभिन्न थानों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि जिन थानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वहां बंद या खराब कैमरों को अविलंब चालू कराया जाए।

उन्होंने कैमरों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने और उनकी नियमित निगरानी पर जोर दिया। थानों में सीसीटीवी व्यवस्था की कार्यशीलता पुलिस कार्यप्रणाली की निगरानी और जरूरी घटनाओं के रिकॉर्ड के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

आपसी समन्वय से विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें और लंबित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता राहुल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मनी, नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़े: लखीसराय की ममता कल्याणी बनीं IPS, बिहार के 14 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top