21
BREAKING NEWS
पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!गया में मंच पर ‘ठेकेदारी’ की बात पर सियासी तकरार, JDU विधायक के बयान पर BJP मंत्री का पलटवार!नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!
No menu items available
BREAKING
पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!
19 seconds ago
सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!
12 minutes ago
लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!
21 minutes ago
लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!
30 minutes ago
बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!
37 minutes ago

लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!

लखीसराय: सूर्यगढ़ा प्रखंड के घोषैठ ग्राम पंचायत स्थित इंटरनेशनल हाई स्कूल परिसर में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर का मुंगेर...

लखीसराय: सूर्यगढ़ा प्रखंड के घोषैठ ग्राम पंचायत स्थित इंटरनेशनल हाई स्कूल परिसर में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर का मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।

कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं और आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। उन्होंने पात्र लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी जोर दिया।

एक ही जगह मिली कई सरकारी सुविधाएं

सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान आयुक्त ने लाभुकों के बीच जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, ई-श्रम प्रमाण-पत्र, जॉब कार्ड, वंशावली प्रमाण-पत्र और आयुष्मान कार्ड समेत विभिन्न प्रमाण-पत्रों का वितरण किया।

योजनाओं का लाभ लेने की अपील

प्रेम सिंह मीणा ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और जनोपयोगी सेवाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आम लोगों से अपनी पात्रता के अनुसार संबंधित योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला कल्याण पदाधिकारी अश्विनी कुमार चौबे, नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी समेत जिला और प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top