11
BREAKING NEWS
मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!
No menu items available
BREAKING
मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!
7 hours ago
छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!
8 hours ago
‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!
8 hours ago
पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!
8 hours ago
₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!
8 hours ago

Bihar News : मुंगेर में घूसखोरी पर बड़ा एक्शन, प्रमंडलीय आयुक्त के पेशकार 1.70 लाख लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!

मुंगेर: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय में तैनात...

मुंगेर: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय में तैनात पेशकार मुकेश कुमार को 1 लाख 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पटना से आई निगरानी टीम ने गुरुवार दोपहर छापेमारी कर की।

जानकारी के अनुसार मामला बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल अंचल अंतर्गत पंचवीर पंचायत की सरकारी जमीन से जुड़ा है। करीब तीन कट्ठा चार धुर सरकारी जमीन, जिसकी बाजार कीमत लगभग पौने दो करोड़ रुपये बताई जा रही है, को फर्जी कागजात के आधार पर मु. जावेद व अन्य के नाम दाखिल-खारिज किए जाने का आरोप है।

इस पूरे मामले को पंचवीर पंचायत के पूर्व मुखिया नंदकिशोर प्रसाद ने प्रमंडलीय आयुक्त के न्यायालय में चुनौती दी थी। आरोप है कि मामले की सुनवाई के दौरान पेशकार मुकेश कुमार ने सरकारी जमीन को बचाने के लिए पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार, पहले ही दबाव बनाकर तीन लाख रुपये लिए जा चुके थे और बाकी रकम के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

इससे तंग आकर शिकायतकर्ता ने पटना के निगरानी थाना में मामला दर्ज कराया। सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर पेशकार को 1.70 लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पैसे लेकर अपने कार्यालय की दराज में रख रहा था, तभी टीम ने उसे दबोच लिया।

निगरानी डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि शिकायत सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए साथ ले जाया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सरकारी जमीन के मामले में इस तरह की घूसखोरी ने सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : नालंदा कांड की गूंज संसद में, कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!

मुंगेर से मनीष कुमार की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top