13
BREAKING NEWS
बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!
No menu items available
BREAKING
बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!
6 hours ago
शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!
6 hours ago
राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!
6 hours ago
गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!
7 hours ago
समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!
7 hours ago

Bihar: वर्दी गई, मुखिया बना… फिर गांजा तस्करी में फंसा, 131 किलो गांजा बरामदगी मामले में अख्तर साह को 10 साल की सजा!

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के आदापुर में 131 किलो गांजा बरामदगी के चर्चित मामले में मोतिहारी एनडीपीएस कोर्ट ने बड़ा फैसला...

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के आदापुर में 131 किलो गांजा बरामदगी के चर्चित मामले में मोतिहारी एनडीपीएस कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। बिहार पुलिस के बर्खास्त सिपाही और बखरी पंचायत के पूर्व मुखिया अख्तर साह को अदालत ने दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

मोतिहारी एनडीपीएस कोर्ट-1 की न्यायाधीश रेशमा वर्मा ने आदापुर थाना पुलिस की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और चार्जशीट के आधार पर यह फैसला सुनाया। मामले में विशेष लोक अभियोजक शंभू शरण सिंह ने अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी की।

पुलिस की नौकरी से पंचायत की कुर्सी तक पहुंचा था अख्तर

मामला आदापुर प्रखंड के बखरी पंचायत के झिटकहिया गांव निवासी अख्तर साह से जुड़ा है। वह बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात रहा था। बाद में उसके खिलाफ आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप सामने आने के बाद उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

इसके बाद अख्तर ने पंचायत की राजनीति में कदम रखा और वर्ष 2021 में बखरी पंचायत से मुखिया निर्वाचित हुआ।

नेपाल सीमा का फायदा उठाकर गांजा तस्करी का आरोप

अभियोजन के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा से नजदीकी का फायदा उठाकर अख्तर साह मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल हो गया। पुलिस और एसएसबी को उसके नेटवर्क की जानकारी मिलने के बाद उसके झिटकहिया स्थित आवास पर कार्रवाई की गई।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान उसके दरवाजे पर खड़ी एक स्कॉर्पियो से 131 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके बाद अख्तर साह को गिरफ्तार किया गया और वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

एसएसबी-पुलिस की कार्रवाई में खुला तस्करी का मामला

बताया गया कि एसएसबी की 71वीं बटालियन को अख्तर साह की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद आदापुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। छापेमारी में गांजा बरामद होने के बाद आदापुर थाने में मामला दर्ज किया गया।

जांच के बाद पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की और कई साक्ष्य प्रस्तुत किए। लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने अख्तर साह को दोषी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई।

मुखिया की कुर्सी भी गई, अब जेल में कटेगी सजा

गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तारी के बाद बखरी पंचायत के मुखिया पद का कामकाज प्रभावित हुआ। इसके बाद पंचायत के उपमुखिया काशी मुखिया को कार्यकाल सौंपा गया। फिलहाल पंचायत का संचालन उनके द्वारा किए जाने की बात सामने आई है।

एक समय पुलिस की वर्दी, फिर पंचायत की कुर्सी और अब एनडीपीएस मामले में 10 साल की सजा—अख्तर साह का सफर अब सलाखों के पीछे पहुंच चुका है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना-आरा रेलखंड पर GM का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, आरा स्टेशन के विकास कार्यों की भी परखी रफ्तार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top