6
BREAKING NEWS
पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!साउथ के 'पावर स्टार' की निजी जिंदगी में फिर भूचाल; 13 साल बाद तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से अलग हुए पवन कल्याण!बिहार की सत्ता में नीतीश पुत्र की एंट्री का काउंटडाउन? निशांत के लिए कुर्सी खाली कराने की तैयारी, BJP-JDU में पर्दे के पीछे मंथन!अब शादी-ब्याह के लिए नहीं भटकेंगे लखीसराय के लोग; पुराना नगर परिषद कार्यालय बनेगा विवाह भवन, चार जगह बनेंगे डीलक्स शौचालय!दंगल के अखाड़े से सुरेंद्र यादव ने छेड़ा सियासी संग्राम; बोले- पोथी-पत्रा वाले समाज को बांटना चाहते हैं, भगवान को गाली देने वालों पर सरकार चुप क्यों?छठ पर दिल्ली जाने वालों को रेलवे की सौगात; राजेन्द्रनगर से नई दिल्ली के बीच चलेगी पूरी AC पूजा स्पेशल ट्रेन!दीपावली के बाद भी लखीसराय में भक्ति की रौनक, छोटी दुर्गा स्थान पर मां लक्ष्मी के दर्शन को उमड़ी भीड़!अब खेल के लिए भटकेंगे नहीं खिलाड़ी; CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जिला खेल भवनों में ट्रेनिंग करा सकेंगे खेल संघ!एक तरफ छठी मइया की आराधना, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज; पल्लवी के नए छठ गीत ने छुआ लोगों का दिल!दीपावली की रात परिवार के बीच कटा तेजस्वी का बर्थडे केक, हाजीपुर में 51 लीटर दूध से अभिषेक; महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दी बधाई!दामाद को 3.5 करोड़ की डिफेंडर, बेटे को BMW; अनंत सिंह के घर 4 लाख लोगों के महाभोज की तैयारी!13 नवंबर को खत्म नहीं होगी दुनिया; 66 साल पुरानी रिसर्च ने क्यों तय कर दी थी ‘कयामत’ की तारीख, जानिए पूरा सच!अपनों के बीच रेशमा भारती ने मनाई दीपावली, पति मनोज तूफानी के साथ परिवार में छाई खुशियों की रौनक!
No menu items available
BREAKING
पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!साउथ के ‘पावर स्टार’ की निजी जिंदगी में फिर भूचाल; 13 साल बाद तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से अलग हुए पवन कल्याण!बिहार की सत्ता में नीतीश पुत्र की एंट्री का काउंटडाउन? निशांत के लिए कुर्सी खाली कराने की तैयारी, BJP-JDU में पर्दे के पीछे मंथन!अब शादी-ब्याह के लिए नहीं भटकेंगे लखीसराय के लोग; पुराना नगर परिषद कार्यालय बनेगा विवाह भवन, चार जगह बनेंगे डीलक्स शौचालय!दंगल के अखाड़े से सुरेंद्र यादव ने छेड़ा सियासी संग्राम; बोले- पोथी-पत्रा वाले समाज को बांटना चाहते हैं, भगवान को गाली देने वालों पर सरकार चुप क्यों?छठ पर दिल्ली जाने वालों को रेलवे की सौगात; राजेन्द्रनगर से नई दिल्ली के बीच चलेगी पूरी AC पूजा स्पेशल ट्रेन!दीपावली के बाद भी लखीसराय में भक्ति की रौनक, छोटी दुर्गा स्थान पर मां लक्ष्मी के दर्शन को उमड़ी भीड़!अब खेल के लिए भटकेंगे नहीं खिलाड़ी; CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जिला खेल भवनों में ट्रेनिंग करा सकेंगे खेल संघ!एक तरफ छठी मइया की आराधना, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज; पल्लवी के नए छठ गीत ने छुआ लोगों का दिल!दीपावली की रात परिवार के बीच कटा तेजस्वी का बर्थडे केक, हाजीपुर में 51 लीटर दूध से अभिषेक; महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दी बधाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पहले संजय झा, फिर निशांत कुमार से मुलाकात; अक्षरा सिंह के अगले सियासी कदम को लेकर बिहार में चर्चा!
18 hours ago
544 पन्नों में सोनिया गांधी की निजी दुनिया; राजीव से मोहब्बत, परिवार का डर और 2004 में PM पद ठुकराने की पूरी कहानी!
18 hours ago
छठ पर बिहार लौटना बना जेब पर भारी; पटना का हवाई किराया बैंकॉक से भी महंगा, ट्रेनें फुल तो बसों में 30% छूट का सहारा!
18 hours ago
साउथ के ‘पावर स्टार’ की निजी जिंदगी में फिर भूचाल; 13 साल बाद तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से अलग हुए पवन कल्याण!
18 hours ago
बिहार की सत्ता में नीतीश पुत्र की एंट्री का काउंटडाउन? निशांत के लिए कुर्सी खाली कराने की तैयारी, BJP-JDU में पर्दे के पीछे मंथन!
18 hours ago

कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!

लखीसराय: शहर स्थित लाल इंटरनेशनल स्कूल में ‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और सामाजिक सरोकार के संदेश के...

लखीसराय: शहर स्थित लाल इंटरनेशनल स्कूल में ‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और सामाजिक सरोकार के संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत, शिक्षित भारत, विकसित भारत और बढ़ते भारत के भविष्य जैसे विषयों पर अपनी सोच और प्रतिभा को अलग-अलग प्रतियोगिताओं के माध्यम से सामने रखा।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक मुकेश कुमार, प्राचार्य मनीषा कुमारी, समाजसेवी रामविलास शर्मा, सीताराम सिंह और सेवानिवृत्त प्रोफेसर नरेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने, जरूरतमंद लोगों की मदद करने और दैनिक जीवन में सेवा एवं सम्मान की भावना अपनाने का संकल्प लिया गया।

भाषण से चित्रकला तक, बच्चों ने दिखाया हुनर

‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम के तहत भाषण, निबंध लेखन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने देश के भविष्य, पर्यावरण और स्वच्छता जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक सोच प्रस्तुत की।

स्कूल के निदेशक मुकेश कुमार ने ‘विकसित भारत’ विषय पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के निरंतर विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से मेहनत, लगन और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

30 सितंबर को मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मान

प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सुगंधा, हर्षवर्धन, आनंद राज, वैष्णवी, यशवर्धन, केशव कुशाग्र, आदित्या, पारुल राजवर्धन, कृष्णाजी, प्रतीक कश्यप, ऋषि राज, स्मिता, विवेक गौरव और साक्षी कुमारी को 30 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा के समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

चित्रकला प्रतियोगिता में हर्षवर्धन, कृष्णजी, साक्षी कुमारी, माहिरा प्रवीण, आलिया प्रवीण, साकेत कुमार, रवि कुमार, अंकित कुमार, अमर्त्य कुमार, प्रतीक कुमार, इशिका कुमारी, जागेश कुमार, आयुष कुमार, नमन कुमार और अंकुश कुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम ने बच्चों को प्रतियोगिता का मंच देने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश भी दिया।

ये खबर भी पढ़े: पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top