13
BREAKING NEWS
हेलो मां… बचा लो, नहीं तो मर जाऊंगी; प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती को 2.30 लाख में बेच दिया, कोलकाता से पुलिस ने कराया रेस्क्यू!बिहार में इस बार चूहों नहीं, मुर्गियों के नाम पर शराब का खेल; मुर्गी फार्म में जमीन के नीचे बना था तहखाना, 15 लाख की बीयर बरामद!दुर्गा पूजा की भीड़ में आपके मोबाइल और गहनों पर थी नजर; मुजफ्फरपुर में 15 महिलाएं गिरफ्तार, यूपी और सीवान से जुड़ा मामला!स्नातक चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका; रेशमा भारती की अगुवाई में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने थामा कमल!रेशमा भारती ने संभाली स्नातक चुनाव की कमान, डॉ. एनके यादव की जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर!ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक! 15 श्रद्धालुओं की मौत, 26 घायल; नो-एंट्री में भारी वाहन कैसे पहुंचा?कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में मौत का तांडव! बारिश, अंधेरा और अनाउंसमेंट के बीच भगदड़, 19 की मौत; आयोजकों समेत 12 हिरासत में!पंजाब कमाने गया कटिहार का सूरज दो महीने से लापता, बेटे की तलाश में पंजाब पहुंची मां; दो बहनों को भाई का इंतजार!पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!नशे से दूर, विकास के साथ; शेखोपुरसराय में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, ‘पड़ोस युवा संसद’ में गूंजा जागरूकता का संदेश!पार्टी की सेहत पर फर्क नहीं; राहुल अकेला पर कार्रवाई के बाद रेशमा भारती का दोटूक संदेश, दिलीप साव का समर्थन!साजिशों को सफल नहीं होने दूंगा—तेजप्रताप का दावा, अनुष्का ने कहा- बेटी ही मेरी प्राथमिकता!
No menu items available
BREAKING
हेलो मां… बचा लो, नहीं तो मर जाऊंगी; प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती को 2.30 लाख में बेच दिया, कोलकाता से पुलिस ने कराया रेस्क्यू!बिहार में इस बार चूहों नहीं, मुर्गियों के नाम पर शराब का खेल; मुर्गी फार्म में जमीन के नीचे बना था तहखाना, 15 लाख की बीयर बरामद!दुर्गा पूजा की भीड़ में आपके मोबाइल और गहनों पर थी नजर; मुजफ्फरपुर में 15 महिलाएं गिरफ्तार, यूपी और सीवान से जुड़ा मामला!स्नातक चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका; रेशमा भारती की अगुवाई में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने थामा कमल!रेशमा भारती ने संभाली स्नातक चुनाव की कमान, डॉ. एनके यादव की जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर!ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक! 15 श्रद्धालुओं की मौत, 26 घायल; नो-एंट्री में भारी वाहन कैसे पहुंचा?कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में मौत का तांडव! बारिश, अंधेरा और अनाउंसमेंट के बीच भगदड़, 19 की मौत; आयोजकों समेत 12 हिरासत में!पंजाब कमाने गया कटिहार का सूरज दो महीने से लापता, बेटे की तलाश में पंजाब पहुंची मां; दो बहनों को भाई का इंतजार!पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

हेलो मां… बचा लो, नहीं तो मर जाऊंगी; प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती को 2.30 लाख में बेच दिया, कोलकाता से पुलिस ने कराया रेस्क्यू!
4 hours ago
बिहार में इस बार चूहों नहीं, मुर्गियों के नाम पर शराब का खेल; मुर्गी फार्म में जमीन के नीचे बना था तहखाना, 15 लाख की बीयर बरामद!
4 hours ago
दुर्गा पूजा की भीड़ में आपके मोबाइल और गहनों पर थी नजर; मुजफ्फरपुर में 15 महिलाएं गिरफ्तार, यूपी और सीवान से जुड़ा मामला!
4 hours ago
स्नातक चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका; रेशमा भारती की अगुवाई में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने थामा कमल!
5 hours ago
रेशमा भारती ने संभाली स्नातक चुनाव की कमान, डॉ. एनके यादव की जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर!
5 hours ago

Bihar: मेडल लाओ, नौकरी पाओ बना खेल, फर्जी कागजों से नौकरी लेने वाला हिलसा के क्लर्क सुधांशु रंजन सस्पेंड!

नालंदा: नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल कार्यालय में तैनात निम्नवर्गीय लिपिक सह रग्बी खिलाड़ी सुधांशु रंजन पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन...

नालंदा: नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल कार्यालय में तैनात निम्नवर्गीय लिपिक सह रग्बी खिलाड़ी सुधांशु रंजन पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है। फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी हासिल करने के आरोप में जिला प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सुधांशु रंजन ने “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत सरकारी नौकरी हासिल की थी। लेकिन जांच में सामने आया कि उन्होंने बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली, 2025 का फायदा उठाने के लिए गलत तथ्यों और फर्जी कागजातों का इस्तेमाल किया।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना की रिपोर्ट में इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ, जिसके बाद जिला पदाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

मामला यहीं खत्म नहीं होता। सुधांशु रंजन पर पहले से ही गंभीर आपराधिक आरोप भी दर्ज हैं। पटना के कंकड़बाग थाना में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज है। वहीं अगमकुआं थाना में अवैध हथियार रखने और शराब वितरण से जुड़े मामलों में भी प्राथमिकी दर्ज है, जिसमें वे मुख्य आरोपी बताए गए हैं।

इन आरोपों को बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 का सीधा उल्लंघन माना गया है।

निलंबन अवधि के दौरान सुधांशु रंजन का मुख्यालय जिला स्थापना शाखा, नालंदा निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

प्रशासन ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि निलंबन आदेश की तामिला कराई जाए और जल्द से जल्द साक्ष्यों के साथ आरोप पत्र तैयार कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाए।

इस कार्रवाई की सूचना बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और सामान्य प्रशासन विभाग को भी भेज दी गई है। अब इस पूरे मामले में आगे और भी बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top