19
BREAKING NEWS
बांका में 75 हजार की रिश्वत लेते BDO को निगरानी ने किया गिरफ्तार, मामा भी फंसे!देवेश कुमार को ‘कुर्बानी’ का इनाम; उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे की कुर्सी बचाने वाले को मिला कैबिनेट दर्जा!बगहा में जमीन कब्जे के लिए महिला को तालिबानी अंदाज में पीटा, पुलिस पर भी टूट पड़ी भीड़!हाथी के बच्चे जितनी भारी मछलियां नेपाल से बिहार आईं, खाने से कैंसर का खतरा!राजद में बड़ा बदलाव; अब 55 से कम उम्र वाले ही बनेंगे जिला अध्यक्ष, चुनाव लड़ने वाले आउट!नेपाल आपदा: बाढ़ में दबे एक घर से 23 शव बरामद, तीर्थयात्रियों के होने की आशंका!लखीसराय में राष्ट्रीय चालक दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल में चालकों का हुआ अद्भुत सम्मान!बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!नेपाल आपदा: 39 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता, 323 से ज्यादा का रेस्क्यू!सीतामढ़ी के अंचल कार्यालय में ‘चप्पल कांड’! महिला लिपिक और नाजिर भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल!रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!
No menu items available
BREAKING
बांका में 75 हजार की रिश्वत लेते BDO को निगरानी ने किया गिरफ्तार, मामा भी फंसे!देवेश कुमार को ‘कुर्बानी’ का इनाम; उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे की कुर्सी बचाने वाले को मिला कैबिनेट दर्जा!बगहा में जमीन कब्जे के लिए महिला को तालिबानी अंदाज में पीटा, पुलिस पर भी टूट पड़ी भीड़!हाथी के बच्चे जितनी भारी मछलियां नेपाल से बिहार आईं, खाने से कैंसर का खतरा!राजद में बड़ा बदलाव; अब 55 से कम उम्र वाले ही बनेंगे जिला अध्यक्ष, चुनाव लड़ने वाले आउट!नेपाल आपदा: बाढ़ में दबे एक घर से 23 शव बरामद, तीर्थयात्रियों के होने की आशंका!लखीसराय में राष्ट्रीय चालक दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल में चालकों का हुआ अद्भुत सम्मान!बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बांका में 75 हजार की रिश्वत लेते BDO को निगरानी ने किया गिरफ्तार, मामा भी फंसे!
6 minutes ago
देवेश कुमार को ‘कुर्बानी’ का इनाम; उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे की कुर्सी बचाने वाले को मिला कैबिनेट दर्जा!
1 hour ago
बगहा में जमीन कब्जे के लिए महिला को तालिबानी अंदाज में पीटा, पुलिस पर भी टूट पड़ी भीड़!
2 hours ago
हाथी के बच्चे जितनी भारी मछलियां नेपाल से बिहार आईं, खाने से कैंसर का खतरा!
2 hours ago
राजद में बड़ा बदलाव; अब 55 से कम उम्र वाले ही बनेंगे जिला अध्यक्ष, चुनाव लड़ने वाले आउट!
2 hours ago

Bihar: सगाई, भरोसा… फिर धोखा? BPSC टीचर का आरोप—CRPF जवान ने शादी का झांसा देकर किया शोषण!

बेगूसराय: बेगूसराय में एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां BPSC से चयनित एक शिक्षिका ने CRPF जवान मंजीत कुमार...

बेगूसराय: बेगूसराय में एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां BPSC से चयनित एक शिक्षिका ने CRPF जवान मंजीत कुमार पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता गया जिले की रहने वाली है और वर्तमान में बेगूसराय के एक स्कूल में पदस्थापित है।

पीड़िता के अनुसार, 5 सितंबर 2025 को पटना के महावीर मंदिर में दोनों परिवारों की मौजूदगी में उसकी सगाई मंजीत कुमार से हुई थी। मंजीत, अथमलगोला थाना क्षेत्र के बिजरु गांव निवासी अखिलेश सिंह का बेटा है और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के रायपुर में CRPF में तैनात है।

सगाई के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। पीड़िता का आरोप है कि शादी की तैयारी के बहाने मंजीत उसे अलग-अलग जगहों पर बुलाता रहा। पहले पटना और फिर झारखंड के जमशेदपुर ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए गए। इस दौरान आपत्तिजनक वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता ने बताया कि इस साल उसके पिता की मौत के बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया। उसने शादी से इनकार कर दिया और अब दूसरी लड़की से सगाई कर ली है।

न्याय के लिए पीड़िता बिहार और झारखंड के थानों का चक्कर लगाती रही। उसने पहले जमशेदपुर के टाटानगर थाने में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन मामला बिहार का बताकर वहां से भेज दिया गया। इसके बाद वह पटना के अथमलगोला थाने पहुंची, जहां शुरुआत में पुलिस ने केस दर्ज करने में देरी की।

पीड़िता का आरोप है कि लगातार अनदेखी से परेशान होकर उसने थाने में ही खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिसके बाद 13 जुलाई को FIR दर्ज की गई।

वहीं, आरोपी मंजीत कुमार के भाई अमन कुमार ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि सिर्फ लड़की देखने की प्रक्रिया हुई थी, सगाई नहीं। उन्होंने दावा किया कि युवती खुद संपर्क कर रही थी और बाद में दबाव बनाने लगी।

मामले में एक NGO से जुड़ी महिला रूही सिंह पर भी पैसे मांगने का आरोप लगाया गया, जिसे उन्होंने गलत बताया है।

बाढ़ के DSP रामकृष्ण ने कहा है कि मामला गंभीर है और पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता के आवेदन के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top