4
BREAKING NEWS
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक... शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!'एक बोरा चावल' यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
No menu items available
BREAKING
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
20 hours ago
नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!
21 hours ago
मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!
21 hours ago
टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!
21 hours ago
लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!
1 day ago

Jharkhand: स्मार्ट मीटर तो लगेगा, लेकिन प्रीपेड चुनना आपकी मर्जी होगी!

रांची: झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी प्रीपेड...

रांची: झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी प्रीपेड बिलिंग व्यवस्था अनिवार्य नहीं होगी। उपभोक्ता अपनी इच्छा के अनुसार प्रीपेड या पोस्टपेड मोड का चुनाव कर सकेंगे।

सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (CEA) ने स्मार्ट मीटर नियमों में बदलाव करते हुए प्रीपेड बिलिंग की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। नए नियम के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगाया जा सकता है, लेकिन किसी भी उपभोक्ता को जबरन प्रीपेड सुविधा अपनाने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

हालांकि, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पहले की तरह जारी रहेगी। जिन इलाकों में संचार नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध है, वहां स्मार्ट मीटर लगाने को प्राथमिकता दी जाएगी।

रांची में लाखों उपभोक्ता हो चुके हैं प्रीपेड मोड में

रांची शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। शुरुआती सर्वे के अनुसार, रिंग रोड के अंदर करीब 3.70 लाख मीटर लगाए जाने थे। इनमें से 3.60 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। वहीं, करीब 3 लाख से अधिक उपभोक्ता प्रीपेड मोड में भी आ चुके हैं और उसी आधार पर बिजली बिलिंग हो रही है।

जेबीवीएनएल का लक्ष्य इस साल के अंत तक रांची शहर के सभी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जोड़ने का है।

नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को राहत

नई नीति के बाद अब उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार बिजली भुगतान का तरीका चुन सकेंगे। यानी जो लोग पहले की तरह मासिक बिल भुगतान करना चाहते हैं, उनके लिए पोस्टपेड विकल्प उपलब्ध रहेगा, जबकि प्रीपेड सुविधा लेने वाले उपभोक्ता रिचार्ज आधारित बिलिंग जारी रख सकेंगे।

जेबीवीएनएल भी नए निर्देश का इंतजार कर रहा

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने अगस्त तक सभी सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने का निर्देश दिया है, ताकि बिजली चोरी और एटीएंडसी लॉस को कम किया जा सके। इसी बीच नए नियम आने से जेबीवीएनएल के सामने भी स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

जेबीवीएनएल के निदेशक पीके श्रीवास्तव ने कहा कि अभी नई नीति या गाइडलाइन की आधिकारिक जानकारी विभाग को नहीं मिली है। आधिकारिक निर्देश मिलने के बाद उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

नई व्यवस्था से उन उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जो स्मार्ट मीटर को लेकर प्रीपेड सिस्टम को लेकर असमंजस में थे। अब स्मार्ट मीटर रहेगा, लेकिन भुगतान का तरीका चुनने का अधिकार उपभोक्ता के पास होगा।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top