11
BREAKING NEWS
मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!
No menu items available
BREAKING
मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!
14 hours ago
छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!
14 hours ago
‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!
14 hours ago
पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!
14 hours ago
₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!
14 hours ago

Jharkhand: सरकारी नोटिस से नाराज मंत्री, लौटाईं गाड़ियां-गार्ड—अब बिना सुरक्षा घूम रहे!

रांची: झारखंड की सियासत में उस वक्त हलचल मच गई, जब राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अचानक अपनी...

रांची: झारखंड की सियासत में उस वक्त हलचल मच गई, जब राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अचानक अपनी पूरी सुरक्षा व्यवस्था और काफिले की गाड़ियां लौटा दीं। आमतौर पर जहां मंत्री और वीआईपी सुरक्षा घेरे में नजर आते हैं, वहीं किशोर अब बिना किसी सुरक्षाकर्मी के सड़कों पर घूमते दिखे—और यही बात अब चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा बन गई है।

शुक्रवार की सुबह का नजारा अलग था। बिना गार्ड, बिना काफिला, मंत्री सीधे खेलगांव स्टेडियम पहुंचे, कार्यक्रम में शामिल हुए और फिर प्रोजेक्ट भवन सचिवालय के लिए निकल गए। यह दृश्य लोगों के लिए चौंकाने वाला था—क्योंकि यह सिर्फ एक दौरा नहीं, बल्कि सिस्टम के खिलाफ एक संदेश माना जा रहा है।

दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम की जड़ एक “अतिरिक्त गाड़ी” की मांग से जुड़ी है। मंत्री ने पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर कहा था कि उनकी सुरक्षा में तैनात 16 जवानों को सिर्फ तीन गाड़ियों में समायोजित करना न तो व्यावहारिक है और न ही सुरक्षित। उन्होंने साफ लिखा था कि जवानों को ठूंसकर बैठाना सुरक्षा मानकों के खिलाफ है और इसके लिए एक अतिरिक्त वाहन जरूरी है।

लेकिन जब इस मांग पर कोई जवाब नहीं मिला, तो मामला यहीं नहीं रुका। उल्टा, वित्त विभाग की ओर से एक गाड़ी वापस करने का नोटिस जारी हो गया। यही वह बिंदु था, जहां से नाराजगी ने बड़ा रूप ले लिया।

अपने दूसरे पत्र में मंत्री ने साफ तौर पर लिखा कि यह स्थिति “शर्मिंदगी” की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत बताई जा रही है, दूसरी तरफ उसी में कटौती का आदेश दिया जा रहा है। अंततः उन्होंने फैसला लिया—“न गाड़ी चाहिए, न सुरक्षा”—और पूरी व्यवस्था ही लौटा दी।

अब इस फैसले के कई मायने निकाले जा रहे हैं। क्या यह सिर्फ प्रशासनिक नाराजगी है? या फिर सिस्टम की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल? सियासी गलियारों में इसे एक “साइलेंट प्रोटेस्ट” माना जा रहा है, जहां बिना बयान दिए ही मंत्री ने बहुत कुछ कह दिया।

फिलहाल, बिना सुरक्षा घूमते वित्त मंत्री की तस्वीरें और खबरें चर्चा में हैं—और सवाल यही उठ रहा है कि क्या यह कदम व्यवस्था में बदलाव की शुरुआत है या सिर्फ एक सियासी संदेश?

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: ₹8 हजार की रिश्वत लेते पेटरवार प्रखंड कार्यालय का बड़ा बाबू ACB के हत्थे चढ़ा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top