24
BREAKING NEWS
कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा... अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!
No menu items available
BREAKING
कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा… अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!
3 hours ago
जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!
3 hours ago
दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!
3 hours ago
चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!
3 hours ago
पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!
3 hours ago

Jharkhand: चतरा पुलिस की बड़ी सफलता: TSPC एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू गिरफ्तार, दो जवानों की शहादत का है आरोपी!

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी...

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू उर्फ मोछु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर इसी वर्ष अफीम विनष्टीकरण अभियान से लौट रहे पुलिस जवानों पर हमले का आरोप है, जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे।

पुलिस के अनुसार लक्ष्मण गंझू लंबे समय से फरार चल रहा था और सुरक्षा एजेंसियों की सूची में वांछित उग्रवादियों में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी को चतरा पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचा था गांव

खुफिया एजेंसियों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि लक्ष्मण गंझू अपने पैतृक गांव पारामातु (लावालौंग थाना क्षेत्र) में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आने वाला है। सूचना मिलते ही सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए गांव में घेराबंदी की और लक्ष्मण गंझू को गिरफ्तार कर लिया।

2012 से नक्सली गतिविधियों में था सक्रिय

चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि लक्ष्मण गंझू वर्ष 2012 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था। हालांकि इतने वर्षों में वह पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ सदर थाना और जोरी थाना में यूएपीए (UAPA), आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। वह उग्रवादी संगठन की गतिविधियों को संचालित करने और हमलों की योजना बनाने में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

पूछताछ में मिल सकती हैं अहम जानकारियां

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि लक्ष्मण गंझू से पूछताछ के दौरान टीएसपीसी संगठन की गतिविधियों, हथियारों के नेटवर्क, वित्तीय स्रोतों और अन्य उग्रवादियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ की तैयारी कर रही हैं।

गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि उग्रवाद के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: नाग पंचमी और तीसरी सोमवारी पर कैथा शिव मंदिर में उमड़ी आस्था, सुबह से लगा श्रद्धालुओं का तांता!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top