15
BREAKING NEWS
शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!बिहार ने पहले ही मैच में दिखाया दम, मणिपुर को 65-17 से दी शिकस्त!बेंगलुरु-मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; रातभर में तय होगा सफर!संजय झा के सामने ललन सिंह के समर्थन में नारेबाजी, लखीसराय में JDU की सियासत गरमाई!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!
23 minutes ago
कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!
2 hours ago
राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!
3 hours ago
जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!
3 hours ago
मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!
3 hours ago

Jharkhand: एक सिम कार्ड ने खोला 2 करोड़ की साइबर ठगी का राज, जमशेदपुर से CBI ने उठाया युवक!

जमशेदपुर: एक मोबाइल सिम कार्ड से शुरू हुई जांच अब करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क तक पहुंच...

जमशेदपुर: एक मोबाइल सिम कार्ड से शुरू हुई जांच अब करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क तक पहुंच गई है। चंडीगढ़ के रिटायर्ड बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से हुई 2 करोड़ रुपये की डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में सीबीआई ने जमशेदपुर में दस्तक दी है।

चंडीगढ़ सीबीआई की टीम ने झारखंड सीबीआई के सहयोग से गोलमुरी के टुईलाडूंगरी सरस्वती नगर में छापेमारी कर राजदीप सिंह को हिरासत में लिया। फिलहाल उससे गोलमुरी थाना में पूछताछ की जा रही है।

जांच एजेंसी के मुताबिक, जिस मोबाइल सिम का इस्तेमाल साइबर अपराधियों ने ठगी के दौरान किया था, वह राजदीप सिंह उर्फ अर्जुन सिंह के नाम पर जारी था। इसी सुराग के आधार पर सीबीआई उसके घर तक पहुंची।

टीम ने राजदीप से आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज लिए हैं। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि सिम का इस्तेमाल खुद राजदीप ने किया था या उसके दस्तावेजों का किसी और ने गलत इस्तेमाल किया।

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर उड़ाए 2 करोड़

मामला चंडीगढ़ के रिटायर्ड कार्यपालक अभियंता सुखमिंदर सिंह से जुड़ा है। साइबर अपराधियों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर अपने जाल में फंसाया और उनके खाते से करीब 2 करोड़ रुपये नौ बार में निकाल लिए।

जांच में पता चला कि ठगी की रकम को एक जगह नहीं रखा गया, बल्कि उसे करीब 60 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया। इससे सीबीआई को बड़े साइबर नेटवर्क की आशंका है।

जमशेदपुर में दूसरी टीम पहुंची, फिर बताई गलती

कार्रवाई के दौरान सीबीआई की दूसरी टीम टुईलाडूंगरी निवासी जसबीर सिंह के घर भी पहुंची। टीम ने वहां पूछताछ की, लेकिन बाद में अधिकारियों ने इसे गलतफहमी बताया।

फिलहाल सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि ठगी की रकम और इस्तेमाल हुए मोबाइल नंबरों का कनेक्शन किन-किन लोगों से जुड़ा है।

परिवार बोला- दस्तावेजों का हुआ गलत इस्तेमाल

वहीं राजदीप के परिवार ने उसे निर्दोष बताया है। उसकी मां बलजीत कौर का कहना है कि बेटे के आधार कार्ड और दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर उसे फंसाया गया है।

परिवार का दावा है कि राजदीप साधारण जीवन जीता है। वह पहले जोमैटो में डिलीवरी का काम करता था और वर्तमान में ड्राइवर का काम कर रहा है।

राजदीप के पिता पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि अगर बेटा करोड़ों रुपये की ठगी में शामिल होता तो परिवार की आर्थिक हालत ऐसी नहीं होती।

अब सीबीआई बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, सिम कार्ड और दस्तावेजों की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि 2 करोड़ की ठगी के पीछे असली खिलाड़ी कौन हैं और राजदीप की भूमिका क्या है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top