19
BREAKING NEWS
किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!पितरों के मोक्ष की आस में सज उठा गया, शंखनाद के साथ शुरू हुआ पितृपक्ष मेला, सीएम ने किया उदघाटन!समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, 5 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार!मंदार पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस का शिकंजा कसा; तीन युवक हिरासत में!सीएम के काफिले के सामने गूंजी अभ्यर्थियों की मांग, तख्ती दिखाकर बोले- खाली न जाए सीट इस बार!शेखपुरा में राजद का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका!एशियन गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड; सुरुचि-कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रचा इतिहास!पूर्व मध्य रेल में पेयजल गुणवत्ता जांच का विशेष अभियान, स्टेशनों-कॉलोनियों में सघन परीक्षण!रेलवे स्कूल दानापुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की सीख!सुपौल में नकली गुलाब जल पैकिंग का खुलासा, 3,600 से ज्यादा बोतलें बरामद!सीतामढ़ी में कथित देह व्यापार नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार, ATS-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई!मंदार पर्वत पर युवती से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल, छह अज्ञात युवकों पर केस!नाबालिगों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार!पूर्व नगर विधायक पर 25 हजार का इनाम, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज!
No menu items available
BREAKING
किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!पितरों के मोक्ष की आस में सज उठा गया, शंखनाद के साथ शुरू हुआ पितृपक्ष मेला, सीएम ने किया उदघाटन!समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, 5 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार!मंदार पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस का शिकंजा कसा; तीन युवक हिरासत में!सीएम के काफिले के सामने गूंजी अभ्यर्थियों की मांग, तख्ती दिखाकर बोले- खाली न जाए सीट इस बार!शेखपुरा में राजद का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका!एशियन गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड; सुरुचि-कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रचा इतिहास!पूर्व मध्य रेल में पेयजल गुणवत्ता जांच का विशेष अभियान, स्टेशनों-कॉलोनियों में सघन परीक्षण!रेलवे स्कूल दानापुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की सीख!सुपौल में नकली गुलाब जल पैकिंग का खुलासा, 3,600 से ज्यादा बोतलें बरामद!सीतामढ़ी में कथित देह व्यापार नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार, ATS-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!
4 minutes ago
किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!
13 minutes ago
पितरों के मोक्ष की आस में सज उठा गया, शंखनाद के साथ शुरू हुआ पितृपक्ष मेला, सीएम ने किया उदघाटन!
26 minutes ago
समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, 5 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार!
34 minutes ago
मंदार पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस का शिकंजा कसा; तीन युवक हिरासत में!
42 minutes ago

मंदार पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस का शिकंजा कसा; तीन युवक हिरासत में!

बांका: ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर युवती के साथ कथित बदसलूकी, मारपीट और रुपये वसूले जाने के मामले ने पुलिस महकमे...

बांका: ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर युवती के साथ कथित बदसलूकी, मारपीट और रुपये वसूले जाने के मामले ने पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर सामने आए आपत्तिजनक वीडियो के बाद बांका पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान अब्दुल्ला, नितीश कुमार राय और विकास कुमार के रूप में हुई है। तीनों बाराहाट थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का सत्यापन कराया। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर 22 सितंबर को वीडियो सामने आया, जबकि जांच में इसकी रिकॉर्डिंग 3 जून 2026 की पाई गई। इसके बाद बौंसी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मंदार पर्वत पहुंची और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, 3 जून को युवती अपनी दो सहेलियों के साथ मंदार घूमने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान वीडियो में नजर आ रहे युवकों ने युवती का हाथ पकड़ा और उसके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। गाली-गलौज और धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।

मामला यहीं नहीं रुका। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना के बाद अब्दुल्ला ने युवती की एक दोस्त से ऑनलाइन माध्यम से 1,500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। इसके बाद उन्हें वहां से जाने दिया गया।

एसपी अमितेश कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि उन्होंने स्वयं पीड़िता से बातचीत कर घटना की जानकारी ली है। एसपी के अनुसार, पीड़िता ने मारपीट और रुपये लिए जाने की बात बताई है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि घटना के बाद आरोपियों द्वारा कथित तौर पर दोबारा पैसे की मांग की जा रही थी। पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो किसने बनाया, किस परिस्थिति में बनाया गया और सोशल मीडिया पर इसे किसके माध्यम से प्रसारित किया गया।

मामले में बौंसी थाना कांड संख्या 248/26 दर्ज कर BNS की धारा 74, 75, 76, 3(5) और IT Act की धारा 66E व 67A के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मोबाइल फोन और वीडियो समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जांच के दायरे में लिया है।

पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़े: मंदार पर्वत पर युवती से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल, छह अज्ञात युवकों पर केस!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top