19
BREAKING NEWS
जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!दुर्गा पूजा से पहले किसानों के खाते में आएगा बाढ़ फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने तेज किया सर्वे!राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल; 7 हिरासत में!बाल विवाह के खिलाफ शेखपुरा में ग्राम सभा, नाबालिगों के भविष्य की सुरक्षा का लिया संकल्प!सहरसा में ‘नीतीश संवाद’, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा!कुमकुम-प्रणवी ने रचा इतिहास, एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड!8 मौतों का मातम; मोतिहारी में डूबने से उजड़े 8 परिवार, पर्व से जन्मदिन तक पसरा सन्नाटा!गांधी जयंती पर जेल का खुला दरवाजा, 3 सजायाफ्ता बंदी रिहा; अपनों से मिलते ही छलकी आंखें!SKMCH में दिनदहाड़े महिला डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद बदमाश; सुरक्षा पर बड़ा सवाल!धान के खेत में बिछा था मौत का जाल, करंट की चपेट में पति-पत्नी समेत 3 की मौत!
No menu items available
BREAKING
जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!दुर्गा पूजा से पहले किसानों के खाते में आएगा बाढ़ फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने तेज किया सर्वे!राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल; 7 हिरासत में!बाल विवाह के खिलाफ शेखपुरा में ग्राम सभा, नाबालिगों के भविष्य की सुरक्षा का लिया संकल्प!सहरसा में ‘नीतीश संवाद’, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा!कुमकुम-प्रणवी ने रचा इतिहास, एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड!8 मौतों का मातम; मोतिहारी में डूबने से उजड़े 8 परिवार, पर्व से जन्मदिन तक पसरा सन्नाटा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!
8 minutes ago
जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!
14 minutes ago
लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!
26 minutes ago
लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!
33 minutes ago
बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!
39 minutes ago

राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!

लखीसराय: पूर्व मध्य रेल ने मोकामा-रामपुर डुमरा रेलखंड पर रेल परिचालन की क्षमता और संरक्षा बढ़ाने की दिशा में बड़ा...

लखीसराय: पूर्व मध्य रेल ने मोकामा-रामपुर डुमरा रेलखंड पर रेल परिचालन की क्षमता और संरक्षा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। दानापुर मंडल के करीब 13 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर 3 नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, 2 लेवल क्रॉसिंग गेट इंटरलॉकिंग और ऑटो सिग्नलिंग कार्य की कमिश्निंग शनिवार को की गई।

मोकामा-रामपुर डुमरा रेलखंड के टाल, हाथीदह और रामपुर डुमरा में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की कमिश्निंग हुई। इससे ट्रेनों के परिचालन में दक्षता और विश्वसनीयता बढ़ाने तथा रेल परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा दो लेवल क्रॉसिंग गेटों को भी इंटरलॉकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। इससे रेल और सड़क यातायात के सुरक्षित संचालन में सहायता मिलेगी।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, ऑटो सिग्नलिंग का कार्य पूरा होने से रेलखंड पर ट्रेनों के संचालन में सुगमता आएगी। इससे लाइन क्षमता के बेहतर उपयोग और परिचालन प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

राजेंद्र पुल के समानांतर बने नए पुल का निरीक्षण

इधर, राजेंद्र पुल के समानांतर बनाए गए नए रेल पुल का रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वी सर्किल, कोलकाता गुरु प्रकाश ने शनिवार को निरीक्षण किया। माल और यात्री ट्रेनों के परिचालन के लिए तैयार किए गए इस पुल के साथ विद्युतीकरण और दोहरीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।

रेल संरक्षा आयुक्त का यह निरीक्षण 3 और 4 अक्टूबर को दो दिनों में पूरा किया जाना है। पहले दिन मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया गया। इस दौरान राजेंद्र पुल और हाथीदह के बीच बने मुख्य पुल तथा हाथीदह से रामपुर डुमरा के बीच नए वायाडक्ट-1 तक रेल संरचना का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण/दक्षिण राजीव गुप्ता, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार सहित निर्माण संगठन, इरकॉन और मंडल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच मजबूत होगी रेल कड़ी

नए पुल पर मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद संबंधित रेलखंड की रेल यातायात क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार, इसका लाभ आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रेल यातायात को भी मिलेगा। नए पुल, दोहरीकरण और आधुनिक सिग्नलिंग व्यवस्था के जरिए इस महत्वपूर्ण रेलखंड की परिचालन क्षमता को मजबूत किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल; 7 हिरासत में!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top