15
BREAKING NEWS
शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!चोरी के डर से Scorpio को बना दिया ‘छत की कार पार्किंग’; क्रेन से दो मंजिला मकान पर चढ़ी SUV, VIDEO वायरल!नेपाल आपदा का भयावह चेहरा; चीन ने पहली बार जारी किया मौत का आंकड़ा, 31 शव बरामद; 531 लापता, भारतीय टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज!काला लिबास… AC फर्स्ट क्लास… और सूटकेस में शराब; समस्तीपुर में युवती की ‘प्रीमियम तस्करी’ का खुला राज!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!
10 hours ago
शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!
11 hours ago
सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!
12 hours ago
गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!
12 hours ago
CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!
12 hours ago

Bihar: बिहार संग्रहालय की तर्ज पर लखीसराय संग्रहालय बनेगा हाईटेक, खुलेगी आर्ट गैलरी और लाइट एंड साउंड शो की राह!

लखीसराय: जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने की कवायद शुरू हो गई है। सदर प्रखंड के...

लखीसराय: जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने की कवायद शुरू हो गई है। सदर प्रखंड के बालगुदर पंचायत मुख्यालय स्थित संग्रहालय का स्वरूप अब पूरी तरह बदलने की तैयारी है। जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बुधवार को संग्रहालय का निरीक्षण कर इसे बिहार संग्रहालय की तर्ज पर आधुनिक, आकर्षक और जनोपयोगी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने संग्रहालय की वर्तमान व्यवस्था का जायजा लिया और संग्रहालय अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार के साथ बैठक कर इसके विकास की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि संग्रहालय को महज प्रदर्शनी स्थल तक सीमित न रखकर एक सक्रिय सांस्कृतिक एवं ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।

डीएम ने संग्रहालय में आर्ट गैलरी, लाइट एंड साउंड शो, रेस्टोरेंट और सॉवेनियर (स्मृति चिन्ह) शॉप जैसी सुविधाएं विकसित करने की संभावनाओं पर काम करने को कहा। उन्होंने बालगुदर क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को ऑडियो-वीडियो माध्यम से प्रस्तुत करने का सुझाव दिया, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक स्थानीय इतिहास को बेहतर तरीके से समझ सकें।

उन्होंने कहा कि संग्रहालय में रखी गई पौराणिक और ऐतिहासिक मूर्तियों को इस तरह प्रदर्शित किया जाए कि वह अपनी कहानी खुद बयां करती नजर आएं। इसके लिए आधुनिक तकनीक और आकर्षक प्रस्तुति का इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया।

बच्चों के लिए बनेगा खास लर्निंग जोन

जिला पदाधिकारी ने बच्चों और विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए संग्रहालय में “लर्निंग एंड वॉचिंग गैलरी” विकसित करने का सुझाव दिया। इसके लिए बाल भवन, नई दिल्ली जैसी व्यवस्था तैयार करने पर विचार किया गया, जिससे बच्चे मनोरंजक तरीके से इतिहास और संस्कृति से जुड़ सकें।

इसके अलावा आगंतुकों की सुविधा के लिए टिकट व्यवस्था लागू करने और प्रशिक्षित गाइड उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। गिफ्ट शॉप में लखीसराय से जुड़े स्मृति चिन्ह, श्रृंगी ऋषि धाम के चित्र और स्थानीय कलाकृतियों के प्रतिरूप उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया।

पर्यटन और विरासत संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

बैठक में संग्रहालय को हाईटेक और बहुआयामी संस्थान के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों का मानना है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के बाद यह संग्रहालय जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय इतिहास और संस्कृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डीएम शैलेन्द्र कुमार ने संग्रहालय अध्यक्ष को सभी प्रस्तावों पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया, ताकि इसे राज्य सरकार के अनुमोदन के लिए भेजा जा सके।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: नीट पेपर लीक की आग पहुंची बगहा… सड़कों पर उतरे छात्र, 4 किलोमीटर पैदल मार्च से गूंजा विरोध!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top