20
BREAKING NEWS
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!आरा में सुबह-सुबह बड़ी वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या!इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!
2 hours ago
दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!
2 hours ago
तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!
2 hours ago
गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!
2 hours ago
सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!
2 hours ago

Bihar: अमरेंद्र झा बने केंद्रीय विद्यालय लखीसराय के नए प्राचार्य, शैक्षणिक सुधार पर जोर!

लखीसराय: केंद्रीय विद्यालय लखीसराय में अमरेंद्र कुमार झा ने नए प्राचार्य के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उनके योगदान...

लखीसराय: केंद्रीय विद्यालय लखीसराय में अमरेंद्र कुमार झा ने नए प्राचार्य के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उनके योगदान के बाद विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन और समयबद्ध विद्यालय संचालन को लेकर नए सिरे से पहल शुरू की गई है। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने प्राचार्य की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।

बताया गया कि अमरेंद्र कुमार झा ने 20 अगस्त 2026 को केंद्रीय विद्यालय लखीसराय में प्राचार्य के रूप में योगदान दिया। इसके अगले दिन उन्होंने विद्यालय का कार्यभार संभालते हुए स्कूल की विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। प्राचार्य ने विद्यालय संचालन को निर्धारित समय के अनुसार सुचारू रखने और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

कक्षा-कक्षों का किया निरीक्षण

कार्यभार संभालने के बाद प्राचार्य ने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत करते हुए अनुशासन बनाए रखने और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

उन्होंने शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ भी विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय में केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमों के अनुरूप सभी गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

लगातार तीन दिन अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई

प्राचार्य अमरेंद्र कुमार झा ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित और समय पर विद्यालय भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार तीन दिनों तक विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं के नामांकन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर जोर

प्राचार्य ने विद्यालय में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों को केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित करने की बात कही।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को उम्मीद है कि नई प्रशासनिक पहल से स्कूल में अनुशासन के साथ-साथ शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। प्राचार्य ने भी विद्यालय के समग्र विकास के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से सहयोग की अपील की है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: लखीसराय व्यवहार न्यायालय में ऑनलाइन फाइलिंग पर वकीलों का रोष, जिला विधिज्ञ संघ को सौंपा ज्ञापन!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top