20
BREAKING NEWS
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!आरा में सुबह-सुबह बड़ी वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या!इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!
3 hours ago
दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!
3 hours ago
तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!
3 hours ago
गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!
4 hours ago
सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!
4 hours ago

Bihar: लखीसराय व्यवहार न्यायालय में ऑनलाइन फाइलिंग पर वकीलों का रोष, जिला विधिज्ञ संघ को सौंपा ज्ञापन!

लखीसराय: व्यवहार न्यायालय, लखीसराय में ऑनलाइन फाइलिंग और दस्तावेज दाखिल करने की मौजूदा व्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने...

लखीसराय: व्यवहार न्यायालय, लखीसराय में ऑनलाइन फाइलिंग और दस्तावेज दाखिल करने की मौजूदा व्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसको लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार, अमन सिंह भारती, अशोक कुमार और अजय कुमार समेत अन्य अधिवक्ताओं ने जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष और सचिव को लिखित ज्ञापन सौंपा है।

ऑनलाइन फाइलिंग प्रक्रिया को बताया जटिल

अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायालय में वाद, बेल, आवेदन और सूट समेत विभिन्न मामलों की फाइलिंग की वर्तमान प्रक्रिया जटिल हो गई है। उनका आरोप है कि सीधे न्यायालय में प्रक्रिया पूरी करने के बजाय कई मामलों में निजी लोगों या टाइपिंग का काम करने वाले व्यक्तियों के माध्यम से ऑनलाइन फाइलिंग करानी पड़ती है।

अधिवक्ताओं के मुताबिक इससे वादकारियों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मुवक्किलों के लिए यह व्यवस्था परेशानी का कारण बन रही है।

कोर्ट परिसर में सीधे ऑनलाइन फाइलिंग की मांग

ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थापित कंप्यूटर सेंटर या निर्धारित खिड़की के माध्यम से सीधे ऑनलाइन फाइलिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि न्यायालय परिसर में ही निर्धारित व्यवस्था के तहत ऑनलाइन दस्तावेज दाखिल करने की सुविधा मिले तो प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ हो सकती है। इससे वादकारियों को निजी स्तर पर अतिरिक्त खर्च करने की जरूरत भी कम होगी।

जल्द निर्णय लेने की मांग

अधिवक्ताओं ने जिला विधिज्ञ संघ के पदाधिकारियों से इस मामले में जल्द पहल करने का आग्रह किया है। उन्होंने मांग की है कि इस विषय पर संघ की बैठक के लिए जल्द तिथि निर्धारित की जाए और अधिवक्ताओं तथा वादकारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर सामूहिक निर्णय लिया जाए।

ज्ञापन सौंपने वाले अधिवक्ताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य ऑनलाइन व्यवस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि ऐसी प्रक्रिया की मांग करना है जिससे डिजिटल न्यायिक व्यवस्था के साथ-साथ आम वादकारियों की सुविधा और आर्थिक हितों का भी ध्यान रखा जा सके।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: शेखपुरा में पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया तेज, अब तक 15 दस्तावेजों का डिजिटल निबंधन!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top