11
BREAKING NEWS
मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!
No menu items available
BREAKING
मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!
6 hours ago
छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!
6 hours ago
‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!
6 hours ago
पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!
6 hours ago
₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!
6 hours ago

Bihar: बिहार में पंचायत प्रतिनिधियों की मौत पर आश्रितों को मिलेंगे 5 लाख रुपये, 10 परिवारों को 50 लाख की मंजूरी!

पटना: बिहार सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के परिवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। कार्यकाल के दौरान पंचायत प्रतिनिधि...

पटना: बिहार सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के परिवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। कार्यकाल के दौरान पंचायत प्रतिनिधि की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 5 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। इसी योजना के तहत पंचायती राज विभाग ने 10 मृत पंचायत प्रतिनिधियों के आश्रितों के लिए कुल 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।

यह राशि पूर्णिया, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण और बेगूसराय जिले के संबंधित परिवारों को मिलेगी।

2025 के संकल्प के आधार पर लागू हुई योजना

पंचायती राज विभाग के अनुसार, राज्य सरकार ने 27 जून 2025 को इस संबंध में संकल्प जारी किया था। इसके तहत त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि की पद पर बने रहने की अवधि के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 5 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का प्रावधान किया गया है।

अब इसी व्यवस्था के तहत 10 पंचायत प्रतिनिधियों के परिवारों के लिए राशि मंजूर की गई है।

पूर्णिया के छह परिवारों को मिलेगा लाभ

स्वीकृत लाभार्थियों में सबसे ज्यादा छह प्रतिनिधि पूर्णिया जिले से हैं। इनमें वार्ड सदस्य बहुरी राम, सरिता रानी, तथा पंच राजेन्द्र महतो, राजेश कुमार मंडल, उमा लाल राय और रामविलास मंडल शामिल हैं।

इन सभी के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी।

तीन अन्य जिलों के परिवार भी शामिल

इसके अलावा बेगूसराय की पंच रामकली देवी, मधेपुरा के वार्ड सदस्य दीपक कुमार और ग्राम पंचायत सदस्य बेचो देवी, जबकि पूर्वी चंपारण की उप मुखिया लवंगी देवी के आश्रितों को भी पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

इस तरह कुल 10 परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा।

सीधे बैंक खाते में पहुंचेगी राशि

पंचायती राज विभाग ने संबंधित जिलाधिकारियों को राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर करने का निर्देश दिया है। सरकार का उद्देश्य है कि सहायता राशि बिना अनावश्यक प्रक्रिया के मृत पंचायत प्रतिनिधियों के परिवारों तक पहुंचाई जा सके।

पंचायत चुनाव से पहले सरकार का अहम कदम

सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब बिहार में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। फिलहाल 2011 की जनगणना के आधार पर पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया जारी है। परिसीमन के बाद पंचायत प्रतिनिधियों की संख्या में बदलाव की संभावना है और नए आरक्षण रोस्टर के साथ चुनाव कराए जाने हैं।

पंचायत प्रतिनिधियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लागू की गई यह योजना कार्यकाल के दौरान जनप्रतिनिधि की मृत्यु होने की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सहारा देगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मोतिहारी के आवासीय स्कूल में खाने में कीड़े मिलने का आरोप, 20 घंटे धरने पर बैठे छात्र; DM ने दिया कार्रवाई का भरोसा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top