20
BREAKING NEWS
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!आरा में सुबह-सुबह बड़ी वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या!इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!
3 hours ago
दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!
3 hours ago
तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!
3 hours ago
गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!
4 hours ago
सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!
4 hours ago

शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!

लखीसराय: शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को नाथ पब्लिक स्कूल परिसर में शिक्षा, संस्कार और खेल भावना का अनूठा...

लखीसराय: शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को नाथ पब्लिक स्कूल परिसर में शिक्षा, संस्कार और खेल भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। भारत के महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला कबड्डी संघ लखीसराय के वरीय उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद यादव ने बौद्ध विहार प्रतिष्ठान के सचिव सह नाथ पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विश्वनाथ प्रसाद को बुके, चादर एवं धार्मिक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान मिलने के बाद विद्यालय परिसर में मौजूद लोगों ने उनका अभिनंदन किया।

इसी क्रम में जिला कबड्डी संघ की ओर से नाथ पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक नाथ अमिताभ उर्फ शोलु जी को संघ की ओर से टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान को शिक्षा और खेल जगत के बीच मजबूत जुड़ाव का प्रतीक माना गया।

गुरु की मर्यादा और भारतीय शिक्षा पर दिया जोर

सम्मानित होने के बाद विश्वनाथ प्रसाद ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके शिक्षा संबंधी विचारों को याद करते हुए शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भारतीय परंपरागत एवं गुरुकुल शिक्षा प्रणाली के मूल्यों को समझना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से गुरु-शिक्षक की मर्यादा, सम्मान और आदर्शों का पालन करने की अपील की। साथ ही देशहित, समाजहित और सामाजिकता की पुरातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

‘खेल प्रतिभाओं का सम्मान है यह सम्मान’

नाथ पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक नाथ अभिनव ने जिला कबड्डी संघ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर संघ की ओर से मिला स्नेह और सम्मान हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल विद्यालय के पदाधिकारियों का नहीं, बल्कि खेल और खेल प्रतिभाओं के सम्मान का भी प्रतीक है।

उन्होंने जिला कबड्डी संघ लखीसराय के पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल के लिए साधुवाद दिया।

शिक्षा के साथ खेल को बढ़ावा देने का संदेश

कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल और संस्कार भी जरूरी हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर हुए सम्मान समारोह में शिक्षा जगत और खेल जगत के प्रतिनिधियों का एक मंच पर आना इसी सोच को मजबूत करता नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं जिला कबड्डी संघ से जुड़े लोगों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को याद करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी के रास्ते पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

ये खबर भी पढ़े: लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सीमेंट स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top